×

VIDEO: थानों में नहीं सुनी गई फरियाद, पुलिस वालों ने जमकर खेली होली

Admin
Published on: 25 March 2016 12:43 PM
VIDEO: थानों में नहीं सुनी गई फरियाद, पुलिस वालों ने जमकर खेली होली
X

आगरा: आगरा के थानों में होली के एक दिन बाद पुलिस वालों ने जमकर गुलाल उड़ाया। पुलिस लाइन से होली की शुरुआत हुई। शुक्रवार को पुलिस वालों की होली के दौरान किसी की फरियादी नहीं सुनी गई। थानों में कामकाज लगभग ठप ही रहा।

त्योहार खत्म होने पर होली क्यों?

-पुलिस कर्मियों पर होली के दिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने का विशेष दबाव रहता है।

-इस कारण वे होली नहीं खेल पाते।

-शांतिपूर्ण त्योहार बीतने के बाद पुलिस जवान होली के अगले दिन होली खेलते हैं।

-इस बार पुलिस कर्मी ढ़ोल की थाप पर झूमते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों के घर पहुंचे और उनके रंग लगाया।

holi-2

होली में डीएम और कप्तान हुए शामिल

शुक्रवार की सुबह 8 बजे डीएम पंकज कुमार और कप्तान प्रीतिंदर पाल ने पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी और जमकर होली खेली।

इसे भी पढ़ें... दरगाह में मनाई होली-ब्रज सा दिखा नजारा, वारिस अली का पैगंबर से रिश्ता

ढ़ोल की थाप पर लगे ठुमक

-शुक्रवार को आगरा के थानों में पुलिस वालों ने जमकर होली खेली।

-थानेदार हो या दरोगा या फिर सिपाही सभी होली के रंग में रंगे थे।

-थानों में ढ़ोल-नगाड़े की थाप पर पुलिस वालों ने जमकर ठुमका लगाया।

ढ़ोल की थाप पर ठुमके लगाते पुलिस वाले ढ़ोल की थाप पर ठुमके लगाते पुलिस वाले

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!