×

Agra News: बेटे ने सबक सिखाने के लिए बर्बाद कर दी बाप की फसल, पिता ने दर्ज करा दिया मुकदमा

Agra News: बेटे पर आरोप है कि उसने पिता के खेत में खड़ी सरसों की फसल दवाई डाल कर बर्बाद कर दी है। खेत मे खड़ी 5 बीघे से ज्यादा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

Rahul Singh
Published on: 14 Dec 2022 6:19 AM GMT
X

Father Filed FIR against Son in Agra (Video: Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में बाप ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे पर आरोप है कि उसने पिता के खेत में खड़ी सरसों की फसल दवाई डाल कर बर्बाद कर दी है। खेत मे खड़ी 5 बीघे से ज्यादा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने परीक्षित के बेटे सुखदेव और उसके दोस्त संतोष के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी बेटा सुखदेव और उसका दोस्त संतोष फरार है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

पीड़ित किसान परीक्षित ने बताया कि 7 दिसंबर को जब वह अपने खेत में पहुंचे तो देखा कि वहां फसल खराब करने वाली दवाई के साथ शराब और बीयर की बोतल पड़ी हुई हैं। उनकी पूरी फसल मुरझाई हुई है। खराब हो गई है। जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि 5 दिसंबर को उनका बेटा सुखदेव अपने दोस्त संतोष के साथ खेत पर पहुंचा था। सुखदेव ने फसल खराब करने वाली दवाई यूरिया में मिलाकर उनके खेत में डाल दी थी। जिसकी वजह से पूरी फसल बर्बाद हो गई। परीक्षित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा सुखदेव शादी के बाद से पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल मुरैना मध्य प्रदेश में रहता है। सुखदेव का अपने पिता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुखदेव कई बार अपने पिता को जान से मारने की धमकी दे चुका है। पिता पर दबाव बनाने के लिए सुखदेव ने चाल चली और दवाई डाल कर फसल बर्बाद कर दी। सुखदेव के इस कृत्य से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। परिवार के लोग भी सुखदेव को कोस रहे हैं। बहरहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story