×

TCS Manager Suicide: TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

TCS Manager Suicide Case: पिता नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था। बहू उसे परेशान करती थी , यही नहीं आत्महत्या करने और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देती थी।

Newstrack          -         Network
Published on: 28 Feb 2025 12:51 PM IST (Updated on: 28 Feb 2025 12:58 PM IST)
TCS Manager Suicide: TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
X

Manav Sharma suicide case (photo: social media ) 

TCS Manager Suicide Case: आगरा से अतुल सुभाष जैसा एक और केस सामने आया है, जहाँ टीसीएस कंपनी में एक मैनेजर के पद पर काम करने वाले मानव शर्मा ने पत्नी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है। फंदे पर लटकने से पहले मानव शर्मा ने एक वीडियो भी बनाया था , जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे कैसे और किस कदर प्रताड़ित किया।

टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले थे। वह मुंबई में रह कर काम करते थे। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं। पिछले साल 30 जनवरी 2024 को मानव शर्मा की धूमधाम से शादी हुई थी। यह आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी ने पति को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मानव पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गए।

बहू करती थी परेशान

पिता नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था। बहू उसे परेशान करती थी , यही नहीं आत्महत्या करने और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देती थी। बहू अपने ब्वाय फ्रेंड से बात करती और उसके साथ रहना चाहती थी।

बेटे ने कमरे में लगाई फांसी

उन्होंने आगे बताया कि 23 फरवरी को बेटा अपने साथ बहू को मुंबई से आगरा आया, उसी दिन मानव अपनी पत्नी को छोड़ने मायके गया था। जहाँ उसे उसके ससुराल वालों ने धमकाया। जिसके बाद अगली सुबह 24 फरवरी को मानव ने अपने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले मानव ने एक वीडियो भी बनाया था। जब नरेंद्र शर्मा बेटे के कमरे में आये तो देखा मानव पंखे से लटक रहा था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए , जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहाँ वीडियो में ?

बता दें ,मरने से पहले मानव ने 6.57 मिनट का एक वीडियो बनाया था। उस वीडियो में कहा था कि मर्दो की भी सोचो , प्लीज , मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पापा मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी, मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जायेगा , सुसाइड के बाद मेरे घरवालों को परेशान ना करें।

अतुल सुभाष के बाद पुनीत खन्ना सुसाइड केस और अब मानव शर्मा का मामला सामने आया है। इन तीनों एक बीच एक चीज़ कमान थी, तीनों ने अपनी पत्नी से परेशान होकर सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया। जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया है।



Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story