Agra News: सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Agra News: सोहेल गिरोह के दो साथियों के साथ कारोबारी की दुकान से सोने की चेन लूट ले गया था। रोकने आए 4 लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग की थी ।

Rahul Singh
Published on: 28 Jan 2023 7:16 AM GMT
Agra News
X

Agra News (फोटो: सोशल मीडिया )

Agra News: 3 बदमाश, दो राज्य और ताबड़तोड़ लूट की 6 घटनाओं के अलावा लोहा मंडी सर्राफा बाजार में हुई लूट की वारदात को दिल्ली के बदमाशों ने अंजाम दिया था। आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश सोहेल को गिरफ्तार किया है। सोहेल वही शातिर बदमाश है जिसने 21 जनवरी को लोहा मंडी सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर जिले में हड़कंप मचा दिया था।

सोहेल गिरोह के दो साथियों के साथ कारोबारी की दुकान से सोने की चेन लूट ले गया था। रोकने आए 4 लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। आगरा पुलिस तभी से बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश शहर से बाहर भागने की फिराक में है। पुलिस ने जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की । तभी पुलिस टीम को बदमाश सोहेल कार से आता दिखाई दिया। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। तो सोहेल ने पुलिस टीम के ऊपर 4 राउंड फायरिंग कर डाली। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई पुलिस की गोली बदमाश सोहेल के दाहिने पैर में लगी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल में भर्ती बदमाश

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर ने बताया कि गैंग ने 2 महीने के अंदर 3 राज्यों में लूट की 6 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। यूपी के अलावा गिरोह ने हरियाणा और दिल्ली में लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। 21 जनवरी को भी हेलमेट लगाकर आये गिरोह ने बंदूक की नोक पर सोने की 6 चेन लूट ली थी। स्थानीय दुकानदारों के रोकने की कोशिश करने पर बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में 4 लोग घायल हुए थे। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story