TRENDING TAGS :
Agra News: लव मैरिज के चार साल बाद फंदे पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Agra News: आगरा जनपद के में शादी के 4 साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शाहगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई।
लव मैरिज के चार साल बाद फंदे पर लटका मिला महिला का शव (Pic: Social Media)
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के में शादी के 4 साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शाहगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। विवाहिता ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता की डेड बॉडी फंदे पर झूलती देख ससुराली जनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला घरेलू कलह से परेशान थी। मृतका का नाम काजल बताया जा रहा है। काजल की 4 साल पहले सराय ख्वाजा शाहगंज निवासी लखन के साथ लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक रहा। लेकिन, समय बीतने के साथ काजल और लखन के रिश्ते को किसी की नजर लग गई। दोनों के बीच झगड़े होने लगे। घर मे कलह रहने लगी। रोज-रोज के झगड़े से काजल परेशान रहने लगी। आखिर में जब काजल को कोई रास्ता नही सूझा तो काजल ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी।
काजल की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मृतका के पति और सास से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या की वजह के बारे में और जानकारी कर रही है। मृतका के परिजन इस घटना के बाद बेहद परेशान है। उन्हें समझ नही आ रहा कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि उनकी बेटी ने अपनी मर्जी से बसाई गई गृहस्थी खुद ही उजाड़ ली।