×

तड़पती रही महिला डॉक्टर: आरोपी ने बेरहमी से घोंपा चाकू, दहशत में आया आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमले में डॉक्टर के दो बच्चे भी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Shreya
Published on: 21 Nov 2020 8:43 AM GMT
तड़पती रही महिला डॉक्टर: आरोपी ने बेरहमी से घोंपा चाकू, दहशत में आया आगरा
X
आगरा में महिला डॉक्टर की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या

आगरा: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा से हैं, जहां पर एक महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने डॉक्टर के घर में घुसकर उसे चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला डॉक्टर निशा और उसके दो बच्चे घर में ही थे। आरोपी ने निशा के दोनों बच्चों पर भी हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम को एक एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी थी, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाज के दौरान डॉक्टर ने तोड़ा दम

पूरा मामला थाना कमला नगर इलाके का है। यहां पर एक शख्स ने डॉक्टर की उसके घर में घुसकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद डॉक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान निशा ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना में घायल हुए दोनों बच्चों का इलाज अभी जारी है। घटना के बाद आरोपी एनकाउंटर में पकड़ा गया है। पुलिस ने शुभम के पास से बैग में लूटा हुआ माल भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर की वारदात से कांप उठे लोग, सिपाही, मां और बहन की गला रेतकर हत्या

murder (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

टीवी रिचार्ज करने वाले शख्स ने की हत्या

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, इस घटना को टीवी रिचार्ज करने वाले शख्स ने अंजाम दिया है। मामले में आगरा के एडीजी जोन अजय आनंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गईं, जो अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही थीं। कुछ समय बाद ही पुलिस को हत्यारे को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। एक एनकाउंटर में पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP के इन 13 जिलों में बनने जा रहे मेडिकल काॅलेज, जल्द काम होगा शुरू

जेवरात और नकदी से भरा था बैग

आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि मामले की गहनता से जांच करने पर पता चला कि शुभम नाम के बदमाश ने लूट के बाद महिला डेंटिस्ट निशा की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी शुभम को पकड़ने के बाद उसके पास से बैग बरामद किया, जिसमें लूटा हुआ माल भी बरामद किया है। इस बैग में जेवरात और नकदी भरी हुई थी।

यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, पुलिस देती रही पहरा, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story