Agra News: महिलाओं ने पुलिस टीम पर चलाये लाठी डंडे, फेंके पत्थर, जानें कारण

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे युवक को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। आरोपी को छुड़ाने के लिए महिलाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे चलाएं और पत्थर भी फेंके।

Rahul Singh
Published on: 10 March 2023 7:33 AM GMT
Agra News
X

आगरा के अछनेरा थाना का मामला (फोटों: न्यूज नेटवर्क)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे युवक को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। आरोपी को छुड़ाने के लिए महिलाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे चलाएं और पत्थर भी फेंके। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिलाओं को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी रणवीर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामला अछनेरा थाना क्षेत्र का है। उपनिरीक्षक रज्जन बाबू कॉन्स्टेबल ऋषि कचोरा गांव में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव बबरौद में एक व्यक्ति शराब के ठेके के पास खाली पड़ी जगह में शराब ब्लैक में बेच रहा है।

पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो जानकारी सही निकली। मौके पर शराब खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने शराब बेच रहे युवक को बेटी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और शराब के क्वार्टर बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रणवीर बताया। कहा कि ठेका उसके मकान में किराए पर चल रहा है। ठेका बंद होने के बाद वह शराब को ऊंची कीमतों पर बेचता है। शराब का कुछ स्टाक उसके घर के अंदर रखा हुआ।

पुलिस आरोपी रणबीर के घर के पास पहुंची, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। घर की महिलाओं को बुलाना शुरू कर दिया। रणवीर के शोर मचाते ही घर के अंदर मौजूद महिलाएं बाहर निकल आई। लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस पर पत्थर फेंके। इस दौरान आरोपी रणवीर ने भी खुद को पुलिस से छुड़ाने के लिए हाथापाई की। लेकिन पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को नहीं छोड़ा।

पुलिस टीम जैसे-जैसे आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रणबीर और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 , 332 ,353 और आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अब रणवीर की पत्नी और एक अज्ञात महिला की तलाश है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story