×

Agra: चाय में नशा मिला पति को किया बेहोश, फिर जहर पिला कर दी हत्या, पत्नी के खुलासे से पुलिस भी रह गई सन्न

Agra Crime News: पत्नी कंचन ने आगरा पुलिस को बताया कि, उसके पति को सोनू के साथ अवैध संबंध का पता लग गया था। पति अशोक लगातार दोनों के रिश्तों का विरोध करता था।

Arpana Singh
Published on: 11 Nov 2023 5:24 PM GMT
Agra Crime News
X

पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी (Social media)

Agra Crime News: ताजनगरी आगरा में एक युवक को उसकी बेरहम पत्नी ने मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने पहले नशीली चाय पिलाकर पति को बेहोश किया। उसके बाद उसे जहर देकर मार दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामले से पर्दा उठा। पुलिस ने हत्यारी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई जहरीली कीटनाशक दवा बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

ये मामला आगरा के किरावली थाना क्षेत्र का है। 10 नवंबर को मृतक अशोक के भाई ने थाने में सूचना दी। पुलिस को बताया कि, उसके भाई की जहरीली दवा देकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह सामने आने के बाद पुलिस के शक की सुई मृतक की पत्नी की तरफ घूम गई।

सच्चाई जानकर पुलिस भी सन्न

पुलिस ने मृतक की पत्नी कंचन और उसके प्रेमी सोनू को फतेहपुर सीकरी रोड नानपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। दोनों से जब सख्ती से पूछताछ हुई तो अशोक ने हत्या का खौफनाक सच सामने ला दिया। पूछताछ में पत्नी कंचन ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई।

कंचन के सोनू से थे अवैध संबंध

कंचन ने आगरा पुलिस को बताया कि, उसका पति अशोक जूता फैक्ट्री में काम करता था। इसी बीच उसके प्रेम संबंध सोनू से हो गए। पति अशोक को इस बारे में जानकारी हो गई। अशोक लगातार दोनों के अवैध संबंधों का विरोध करता था। उसे प्रेमी सोनू से मिलने नहीं देता था। इस बात से परेशान होकर कंचन और सोनू ने अशोक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सोनू के कहने पर कंचन ने वारदात वाले दिन पति अशोक की चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। चाय पीने के बाद अशोक बेहोश हो गया। इसके बाद कंचन ने अपने प्रेमी सोनू को घर पर बुला लिया। दोनों ने बेहोशी की हालत में ही अशोक को जहरीली दवा पिला दी।उसकी जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कंचन प्रेमी सोनू के साथ फरार हो गई। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस एक सीसी कीटनाशक दवा, मोबाइल, डिस्पोजेबल सिरिंज, दवा भरी हुई सिरिंज और नकदी बरामद की है।

क्या कहा पुलिस ने?

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त, आगरा पश्चिम सोनम कुमार ने बताया, 'महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जहरीली दवा देकर हत्या कर दी थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त जहरीली दवा, सिरिंज, मोबाइल बरामद किया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story