Agra News: शादीशुदा साली को भगा ले गया जीजा, कहा -पत्नी को लेने मेरे घर आया तो जिंदा वापस नहीं लौटेगा

Agra News: पति विनोद ने बताया जब वह ड्यूटी से वापस लौटे तो उनके बेटे अजय ने बताया कि मम्मी मौसा के साथ चली गई हैं। तभी से घर वापस नहीं लौटी हैं।

Arpana Singh
Published on: 11 Nov 2023 5:20 AM GMT (Updated on: 11 Nov 2023 5:21 AM GMT)
Agra News
X
थाना शाहगंज का मामला (Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने अपने साढू के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक का आरोप है की पत्नी घर से नगदी और जेवर भी ले गई है। रिश्तों को कलंकित करने का यह मामला आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र का है। नगला खुशाली में रहने वाले विनोद कुमार ने अपने साढू के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साढू किरन पर पत्नी शारदा को बलहा - फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। विनोद कुमार ने बताया कि वो रोजाना की तरह ड्यूटी गया था। उसकी गैर मौजूदगी में एसटीएम क्रॉसिंग शिवाजी नगर थाना लिपानी, तालुका चिक्कोड़ी जिला बेलगांव कर्नाटक निवासी साढू किरन उनके घर पर आया और उनकी पत्नी शारदा को अपने साथ ले गया।

घर से नकदी और जेवर ले जाने का आरोप

पति विनोद ने बताया जब वह ड्यूटी से वापस लौटे तो उनके बेटे अजय ने बताया कि मम्मी मौसा के साथ चली गई हैं। तभी से घर वापस नहीं लौटी हैं। इस पर विनोद ने किरण के बेटे जुगनू के मोबाइल पर फोन किया तो किरण ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर तू पत्नी को लेने मेरे घर आया। तो जिंदा वापस नहीं लौटेगा। विनोद का आरोप है की पत्नी शारदा घर से जेवर और नगदी भी उठा ले गई है। घटना के बाद विनोद और उनका बेटा अजय बेहद परेशान है। पुलिस से शारदा की बारामदगी की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित विनोद से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी किरन के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 366 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने की बात कह रही है।

थाना शाहगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की बारामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे । उसके आधार पर दोषी के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story