TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस शेड्यूल जारी, जानिए लेटेस्ट नोटिफिकेशन में क्या है अपडेट

Agra Varanasi Vande Bharat: यूपी के आगरा से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज टाइम टेबल आ गया है।

Sonali kesarwani
Published on: 20 Sep 2024 6:36 AM GMT (Updated on: 20 Sep 2024 7:40 AM GMT)
आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस शेड्यूल जारी, जानिए लेटेस्ट नोटिफिकेशन में क्या है अपडेट
X

Agra Varanasi Vande Bharat: आज आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल आ गया है। यह ट्रेन 23 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी। बुधवार को इस ट्रेन का नोटिफिकेशन जारी हो किया गया था। आठ कोच की यह ट्रेन सात घंटे में आगरा-बनारस का सफर तय करेगी। इस ट्रेन को लेकर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20175 वंदे भारत ट्रेन बनारस स्टेशन से 3.20 बजे खुलेगी और 4.50 बजे प्रयागराज, 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8.17 पर इटावा, 9.32 बजे टूंडला होकर रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल

आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम जारी हो गया है। यह ट्रेन अब 23 से नियमित रूप से अपने रुट चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20175 वंदे भारत ट्रेन बनारस स्टेशन से 3.20 बजे खुलेगी और 4.50 बजे प्रयागराज, 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8.17 पर इटावा, 9.32 बजे टूंडला होकर रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन के जरिये अब यात्री आगरा से बनारस की दूरी सिर्फ आठ घंटे में तय कर लेंगे।

हफ्ते में कितने दिन चलेगी ट्रेन

आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा कैंट से 20176 वंदे भारत आगरा से सुबह 6 बजे खुलेगी। 6.48 बजे टूंडला, इटावा पर 7.40 बजे, 9.15 बजे कानपुर सेंट्रल, 11.25 बजे प्रयागराज और दोपहर एक बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर शेष सभी दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में चेयरकार और एग्जिक्यूटिव क्लास के कोच हैं। अगर इसके किराए की बात करे तो अभी तक यह तय नहीं हुआ है। अगले 24 घण्टे के अंदर इसका किराया तय किया जा सकता है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर को सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बनारस स्टेशन के लिए यह पहली वंदे भारत है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story