×

Agra News: खेत बेचने से नाराज बेटों ने पिता और सगे भाइयों को उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में घटित हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पिता और सगे भाइयों को मौत के घाट उतारने वाली तीनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rahul Singh
Published on: 27 July 2023 7:42 AM GMT
Agra News: खेत बेचने से नाराज बेटों ने पिता और सगे भाइयों को उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X
Angry Sons Killed Father and Real Brothers for Selling Farm, Agra

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में घटित हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पिता और सगे भाइयों को मौत के घाट उतारने वाली तीनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई खुखरी और कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। सगे भाइयों और पिता को मौत के घाट उतारने वाले इन आरोपियों के नाम भानुप्रताप, हरवीर और विजय प्रकाश है। तीनों आरोपी कागरोल थाना क्षेत्र के गड़ी कालिया गांव के रहना वाले हैं। तीनों खेती किसानी करते हैं। जबकि मृतक राजेंद्र सिंह अपने दो बेटों सोम प्रकाश और हेम प्रकाश के साथ मथुरा में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि राजेन्द्र सिंह ने कुछ समय पहले अपनी ढाई बीघा जमीन बेटे सोम प्रकाश और हेम प्रकाश के नाम कर दी थी। इसके बाद राजेन्द्र सिंह ने एक बीघा खेत बेचा। खेत बेचकर मिली रकम बेटे सोम प्रकाश और हेम प्रकाश को दे दी। इस बात की जानकारी तीनो आरोपी भाइयो को गई। तीनो भाई पिता और सगे भाइयों से नाराज थे। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर ने बताया कि भानु प्रताप सिंह ने अपने भाई विजय प्रकाश और हरवीर के साथ मिलकर साजिश रची। इसके बाद तीनों ने समझौता, बातचीत करने के बहाने से पिता राजेन्द्र सिंह के साथ दोनो भाइयो सोम प्रकाश और हेम प्रकाश को पैतृक गांव गढ़ी कालिया कागारौल बुला लिया। बातचीत के दौरान भानुप्रताप, हरवीर और विजय प्रकाश ने पिता राजेंद्र सिंह और दोनों भाइयों पर धारदार कुल्हाड़ी और खुखरी से हमला कर दिया।


सोम प्रकाश और हेम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता राजेन्द्र सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों शहर से बाहर भागने की फिराक में थे।

बर्बाद हो गया राजेंद्र सिंह का पूरा परिवार

मरने से पहले ही राजेंद्र सिंह ने जीवन में मैं नहीं सोचा था कि उनके बेटे ही उनके कातिल बन जाएंगे। जिन बेटों की परवरिश में उन्होंने अपनी जिंदगी लगा दी। वही बेटे जमीन और खेत के लिए उनका कत्ल कर देंगे। राजेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। दोनों बेटे हेम प्रकाश और ओमप्रकाश काल के गाल में समा चुके हैं। जबकि हत्या करने वाले तीनों भाई भी अब जेल जा चुके हैं। वारदात के बाद राजेंद्र सिंह के पैतृक मकान पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार की महिलाओं का बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story