×

Agra News: पुलिस टीम पर हमला, थानाअध्यक्ष को मारा डंडा, महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल छीना, तीन हमलावर गिरफ्तार

Agra News: युवक को पुलिसकर्मी पकड़ कर जीप में बैठा रहे थे। उसे पकड़ कर थाने ले जाने वाले थे कि तभी घर में मौजूद महिलाओं और युवतियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

Rahul Singh
Published on: 19 Sep 2023 4:14 PM GMT
Attack on police team, police officer hit with stick, woman policemans mobile snatched, three attackers arrested
X

पुलिस टीम पर हमला, थानाअध्यक्ष को मारा डंडा, महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल छीना, तीन हमलावर गिरफ्तार: Photo-Newstrack

Agra News: आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस टीम महिला की शिकायत पर उसकी ससुराल विप्रावली गई थी। पुलिस टीम कुछ लोगों को पकड़ कर थाने ला रही थी तभी घर की महिलाओं ने पुलिस टीम पर अचानक से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष के हाथ में डंडा मार कर लहू लुहान कर दिया। महिला सिपाही से खींचतान कर उसका मोबाइल छीन लिया । एक सिपाही की वर्दी भी हमलावरों ने फाड़ डाली। पुलिस ने हमले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद अन्य हमलावर घरों से फरार हो गए।

पुलिस पर हमले का यह मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के विप्रावली गांव का है। बताया जा रहा है कि थाना अध्यक्ष नीरज पवार महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए विप्रावली गांव गए थे। महिला की ससुराल में मिले युवक को पुलिसकर्मी पकड़ कर जीप में बैठा रहे थे। उसे पकड़ कर थाने ले जाने वाले थे कि तभी घर में मौजूद महिलाओं और युवतियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों को रोकने का प्रयास कर रहे थानाध्यक्ष नीरज पवार के हाथ पर डंडा मार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।


हमलावरों ने पुलिस टीम पर पत्थर भी फेंके

घटना का वीडियो बना रही महिला कांस्टेबल का मोबाइल छीन लिया। महिला कांस्टेबल के साथ जमकर खींचतान कर डाली। महिला कांस्टेबल को बचाने आए सिपाही की वर्दी भी महिलाओं ने फाड़ डाली। महिलाओं के हमले के दौरान पुलिस टीम बैकफुट पर नजर आई। महिलाओं को रोकने का प्रयास करती रही। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने पुलिस टीम पर पत्थर भी फेंके। पुलिस पर हमले की जानकारी मिलते ही अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उपद्रव में शामिल रहे तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर पुलिस टीम थाने ले आई। थानाध्यक्ष नीरज पवार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हमले में घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया जा रहा है। हमले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story