Agra News: ब्रह्माकुमारी बहनों का सुसाइड केस, मुख्य आरोपी नीरज 13 दिन बाद गिरफ्तार

Agra News: एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार सगी बहनों की आत्महत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। 10 नवंबर को जगनेर के ब्रह्म कुमारी आश्रम में सगी बहनों की डेड बॉडी फंदे पर लड़की मिली थी

Arpana Singh
Published on: 23 Nov 2023 4:44 AM GMT
Agra News
X

आरोपी नीरज और सगी बहनें (सोशल मीडिया)

Agra News: ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहिनों की आत्महत्या के मुख्य आरोपी नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने लेनदेन की बात की स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपी नीरज जगनेर में राजस्थान बॉर्डर से शहर से बाहर भागने की फिराक में था। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी नीरज को दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है।

ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने की थी आत्महत्या

10 नवम्बर को जगनेर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों एकता और शिखा की डेडबॉडी फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। दोनो बहनों के कमरे से पुलिस ने 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था। सुसाइड नोट में बहनों ने अपनी मौत के लिए मौसेरे भाई नीरज को जिम्मेदार ठहराया था। मौसेरे भाई और उसके पिता समेत चार लोगों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। करीब 25 लाख हड़प लेने की बात भी सुसाइड नोट में लिखी हुई थी। अवैध संबंधों का ज़िक्र भी किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी नीरज के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई थी।


सुसाइड नोट में लिखा था कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिली चाहिए। उसे बख्शा नही जाना चाहिए। बहनों की आत्महत्या का मामला लोगों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बना रहा था । इस मामले में मृतक युवतियों के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अब पुलिस ने मुख्य नीरज को भी गिरफ्तार कर लिया है ।


एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार सगी बहनों की आत्महत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। 10 नवंबर को जगनेर के ब्रह्म कुमारी आश्रम में सगी बहनों की डेड बॉडी फंदे पर लड़की मिली थी। मौके पर सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। अब मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है । मामले में नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story