Agra News: दबंगो ने पति-पत्नी पर बरपाया कहर, गर्भवती महिला के पेट में मारी लात

Agra News: पीड़ित राजकुमार से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी अंशुल शर्मा और दीपक ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

Arpana Singh
Published on: 19 Nov 2023 5:38 AM GMT
Agra News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दबंग युवकों ने दुस्साहस दिखाया है। घर में घुसकर पति और गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की। पहली बार पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में राजीनामा करवा दिया। दोबारा मारपीट हुई तो पुलिस ने सुसंगत धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के श्याम नगर कॉलोनी का है।

कॉलोनी में राजकुमार पुत्र हरिओम अपनी पत्नी के साथ निवास करते हैं। राजकुमार की पत्नी गर्भवती है। राजकुमार का आरोप है कि 14 नवंबर को पड़ोस में रहने वाला अंशुल शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा और दीपक ठाकुर पुत्र विक्रम सिंह जबरन उनके घर में घुस आए। राजकुमार के साथ मारपीट करने लगे। गर्भवती पत्नी अपने पति राजकुमार को बचाने आई तो हमलावरों ने उसके पेट पर लात मार दी। पीड़ित पति पत्नी ने कंट्रोल रूम 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों का राजीनामा करवा दिया। इसके चार दिन बाद 18 नवंबर को हमलावरो ने फिर से राजकुमार को घेर लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। राजकुमार के कान में गंभीर चोट लगी है। घायल का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों अंशुल शर्मा और दीपक ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने में जुटी है। घटना के बाद पति-पत्नी की दहशत में है। दबंग उन्हें लगातार धमका रहे हैं। देख लेने की धमकी दे रहे हैं ।


इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़ित राजकुमार से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी अंशुल शर्मा और दीपक ठाकुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 452 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ विधि कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।


थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक सुमनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story