Agra News: दबंग के डर से घर में कैद हुई सिपाही की चार बेटियां, कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Agra News: दबंग शोहदे सिपाही की पत्नी और चार बेटियों को आए दिन परेशान करते हैं। राह चलते उन पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। छेड़छाड़ करते हैं। सिपाही खुद कई बार थाने जाकर शिकायत कर चुका है लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

Arpana Singh
Published on: 26 Nov 2023 5:53 PM GMT
A bully harassed four daughters of a constable, police did not take action even after complaint
X

सिपाही की चार बेटियों को दबंग ने किया परेशान, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई: Photo- Newstrack

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में सिपाही की चार बेटियां सुरक्षित नहीं है। दबंग शोहदे सिपाही की पत्नी और चार बेटियों को आए दिन परेशान करते हैं। राह चलते उन पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। छेड़छाड़ करते हैं। सिपाही खुद कई बार थाने जाकर शिकायत कर चुका है लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब पुलिस उपायुक्त के आदेश पर थाना सदर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।

आते जाते कसते है फब्तियां

मामला सदर थाना क्षेत्र का है हैदराबाद में तैनात सिपाही ने तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि आरोपी अशोक गोस्वामी, उमेश गोस्वामी, अंकित सिंह, विवेक और महेंद्र पाल काफी समय से उनकी बेटियों को परेशान कर रहे हैं। बेटियां घर से निकलती है तो उनका पीछा शुरू कर देते हैं। अश्लील फब्तियां करते हुए बेटियों से छेड़छाड़ करते हैं। बेटियां विरोध करती हैं तो जान से मारने की धमकी देते हैं। चेहरा एसिड से जला देने की बात कहते हैं। सिपाही के मुताबिक 5 जुलाई 2022 को नामजद आरोपी की उनकी बेटियों और पत्नी की अश्लील वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पत्नी और बेटियों से मारपीट की।

पीड़ित परिवार मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। लेकिन थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। 16 सितंबर 2022 को आरोपियों ने फिर घटना की लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की। 6 अगस्त 2023 को सिपाही की बेटियां ट्यूशन जा रही थी। तभी आरोपियों में लड़कियों का रास्ता रोका। उनके साथ छेड़छाड़ की। जान से मारने की धमकी दी। सिपाही का कहना है कि दबंगों के डर के मारे उनकी बेटियां ट्यूशन नहीं जा पा रही है। घर में कैद होकर रह गई है। सिपाही ने खुद नामजद आरोपियों से बात करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। कहा तेरी वर्दी उतरवा देंगे। एसपी साहब से शिकायत कर तेरी नौकरी खा जाएंगे।

दबंगों से चारों बेटियां परेशान

सिपाही का आरोप है कि स्थानीय पार्षद भी आरोपियों से मिला हुआ है। सभी मिलकर उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। दबंग की वजह से सिपाही और उनके चारों बेटियां बेहद परेशान है। फिलहाल पुलिस में सिपाही की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ से संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देखना होगा पुलिस टीम आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story