×

UP: आगरा में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, 10 साल बाद बच्चे बोलेंगे कौन कांग्रेस?

Rajnath Singh in Agra: आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Aniket Gupta
Published on: 1 May 2024 12:50 PM GMT (Updated on: 1 May 2024 12:54 PM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 

Rajnath Singh in Agra: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने चुनावी जनसभाओं में जान फूंक दी है। इसी क्रम में जनसभा को संबोधित करने आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 10 साल बाद जब आप अपने बच्चों से कांग्रेस और सपा के बारे में पूछेंगे, तो वे बोलेंगे कौन कांग्रेस और सपा? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के दौरान बाह के जरार मंडी मैदान से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर को जिताने की अपील की।

रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज

अपने संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दो बड़े सपने थे। पहला कांग्रेस पार्टी को भंग करना और दूसरा गरीबी हटाना। उन्होंने अपने भाषण में नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक को कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जनता इन्हें विलुप्त कर रही है। साथ ही उन्होंने बीजेपी की नीतियों और कार्यों को भी गिनवाया। उन्होंने आगे कहा कि ये बीजेपी की ही देन है जो आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

बीजेपी ने जो कहा वो किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी की घोषणा पत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि ये वो पार्टी है, जिसने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए उसे पूरा किया है। साथ ही उन्होंने जनता को धारा 370 हटाने, राम मंदिर के उद्घाटन सहित बीजेपी के कई कार्यों पर चर्चा की। राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वो पूछते थे कि तारीख कब बताएंगे, हमने 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन कर जवाब दे दिया।

बीजेपी सरकार में विदेश नीति की सराहना

उन्होंने आगे अपने संबोधन में विदेश नीति के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और कहा कि पहले भारत की बात कहीं कोई नहीं सुनता था। आज के समय में भारत जो कहता है उसे दुनिया कान खोलकर सुनती है। चाहे रूस या यूक्रेन युद्ध हो। जब विश्व इस युद्ध से जूझ रहा था, तब वहां फंसे 30 हजार विद्यार्थियों को सकुशल लाने का कार्य भी बीजेपी सरकार ने कर दिखाया।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story