×

Lucknow Expressway Accident: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकरायी डबल डेकर बस, चार लोगों की मौत

Lucknow Expressway Accident: आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना इलाके में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार डबल डेकर बस ट्रक में पीछे से टकरा गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 March 2025 10:58 AM IST
agra news
X
agra news

Lucknow Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गयी। हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना इलाके में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार डबल डेकर बस ट्रक में पीछे से टकरा गयी। बस वाराणसी से आगरा की ओर जा रही थी। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचते ही अचानक ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और फिर बस ट्रक से टकरा गयी। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि टक्कर होने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला। बस में आग की ओर बैठे चार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में यात्रियों ने बताया कि जिस वक्त यह सड़क हादसा हुआ। उस सयम अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। तभी अचानक जोरदार झटका लगा और हर तरफ चीख-पुकार मच गयी। बस की आगे की सीटों पर बैठे चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story