×

Agra : रईसजादे होटल में मनाने गए थे पार्टी, हो गई गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

Agra News: फतेहाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Arpana Singh
Published on: 14 Nov 2023 3:51 PM GMT
Agra News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में शराबी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। ये मामला ताजगंज थान क्षेत्र स्थित मॉलिक्यूल रेस्टोरेंट का है। युवकों ने रेस्टोरेंट में खाना खाने आए परिवार से जमकर अभद्रता की। विरोध करने पर शराब की बोतल तोड़कर परिवार के लोगों को मारने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य लोग काफी देर तक नशेबाज युवकों को समझाते रहे, लेकिन नशे में धुत युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

उत्पाती युवकों ने पीड़ित परिवार की महिला और पुरुषों के साथ अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवकों ने महिलाओं के साथ भी जमकर छेड़छाड़ की। युवकों की हरकत देख रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो सामने आने पर पुलिस ने संज्ञान लिया।

वायरल वीडियो के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया, आरोपी युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान की है। उन्हें दबिश देकर गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए चारों आरोपियों के नाम योगेंद्र कुमार पुत्र उदयवीर सिंह, नितिन सिंह निवासी मालपुरा ,राहुल कुमार निवासी सेवला सराय सदर और देवेंद्र सिंह निवासी देवरी रोड थाना ताजगंज है।

मॉलिक्यूल रेस्टोरेंट का विवाद से पुराना नाता

इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। मॉलिक्यूल रेस्टोरेंट पूर्व में भी सुर्खियों में रहा है। मॉलिक्यूल रेस्टोरेंट का विवाद से पुराना नाता है। इसके पहले भी यहां हंगामा-बवाल मच चुका है। मारपीट भी हुई है। महिलाओं से भी अभद्रता हुई है। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोग इस तरह रेस्टोरेंट में न जाने की बात कह रहे हैं।

क्या कहा पुलिस ने?

इस पूरे मामले पर सूरज रॉय, पुलिस उपायुक्त, आगरा शहर ने कहा, 'मॉलिक्यूल रेस्टोरेंट में मारपीट की घटना सामने आई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story