Agra News: भैंस चोरों ने की पशुपालक की हत्या, चारपाई पर मिला शव, वारदात से मचा हड़कंप

Agra News: ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात के सामने आ रही है। इलाके में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बात घर मकान में चोरी की हो। या फिर वाहन और भैंस चोरी की। लगातार संगीन वारदाते सामने आ रही है।

Arpana Singh
Published on: 5 Dec 2023 4:48 AM GMT
Agra News
X

मृतक युवक का फाइल फोटो और आधार कार्ड (Newstrack)

Agra News: आगरा में आज यानी मंगलवार की सुबह कत्ल की वारदात सामने आई है। भैंस चुराने आये बदमाशों ने पशुपालक को मौत के घाट उतार दिया है। पशुपालक की लाश चारपाई पर पड़ी मिली है। वारदात के बाद इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक भगवती बाग में पशुपालक सुरेश चन्द्र उर्फ भोला, छोटे भाई चंद्र और परिवार के साथ रहते है। घर के सामने ही उनका भैंसों के बाड़ा है। सुरेश चंद्र ने बताया कि वो रोजाना की तरह सुबह 4 बजे उठे तो देखा कि बाड़े से एक भैंस गायब है। पास ही भाई महेश चंद्र की डेड बॉडी चारपाई पर पड़ी हुई थी। डेड बॉडी देखते ही सुरेश चंद्र की चीख निकल गई। मौके पर घर परिवार और पास पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। माना यही जा रहा है कि भैंस चोरी होने के दौरान महेश चंद्र की नींद खुल गई होगी, उन्होंने बदमाशों का विरोध किया होगा। इस पर बदमाशों ने महेश चंद्र की हत्या कर दी होगी ।


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

वारदात को किन लोगों ने अंजाम दिया है। भैंस कौन चोरी करके ले गया है। इन सवालों के जवाब पुलिस को अब तक नहीं मिल पाए हैं। इन सवालों के जवाब खोजने के लिए पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। जिससे यह साफ हो पाए की वारदात के समय वो कौन लोग थे। जो इस रास्ते से होकर गुजरे थे।

इलाके में चोरों का आतंक

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात के सामने आ रही है। इलाके में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बात घर मकान में चोरी की हो। या फिर वाहन और भैंस चोरी की। लगातार संगीन वारदाते सामने आ रही है। यह वारदात भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। देखना होगा पुलिस टीम कब तक वारदात का खुलासा कर पाती है। महेश चंद्र के हत्यारे को गिरफ्तार कर पाती है या नहीं।

आगरा शहर पुलिस उपायुक्त सूरज राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जल्दी ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story