×

Agra News: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, छत से फेंके गए पत्थर, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

Agra News: आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घर की छतों से पथराव किया गया। मारपीट, पथराव में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है।

Rahul Singh
Published on: 20 July 2023 3:31 PM GMT

Agra News: आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घर की छतों से पथराव किया गया। मारपीट, पथराव में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। घायलों का मेडिकल करवाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस ने दोनों पक्षो के दो-दो लोगों का 151 में चालान किया है ।

ये है पूरा मामला

पूरी घटना लोहामंडी थाना क्षेत्र के छींगा मोदी पुल की है। बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त महौर समाज और प्रजापति समाज के युवकों के बीच आपस में खाने-पीने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवकों में आपस मे मारपीट हो गई। इस बात की जानकारी मारपीट करने वाले युवको के परिजनों को हुई। विवाद को सुलझाने के बजाय दोनों पक्षों के लोग भी आमने-सामने आ गए। कुछ युवक घर की छतों पर चढ़ गए। छत पर चढ़कर दूसरे के घर पर पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद दूसरा पक्ष भी लामबन्द हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। घायलों मे एक लड़की भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल करवा दिया है।

पुलिस ने चार युवकों का किया 151 में चालान

मारपीट, पथराव की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने एक पक्ष के पांडेय महौर और आकाश महौर को पकड़ा है। जबकि दूसरे पक्ष के राहुल समेत दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों पक्षो के दो-दो लोगों का 151 में चालान कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से समझौता करने की जुगत में लगे हैं। घटना के बाद पुलिस उपायुक्त आगरा शहर सूरज रॉय ने दोषियों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गनीमत महज इतनी रही कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। हालात पर काबू पा लिया गया।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story