×

Agra News: यूपी के आगरा में मध्यप्रदेश जैसी घटना, खुद को बड़ा डॉन साबित करने के लिए दोस्त के चेहरे पर किया था पेशाब

Agra News: फायरिंग की घटना के बाद से बदले की आग में दहक रहा था आरोपी, पुलिस पूछताछ में सामने आई है ‘‘पेशाब‘‘ कांड की हैरान कर देने वाली कहानी।

Rahul Singh
Published on: 26 July 2023 11:37 AM GMT

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में मध्य प्रदेश की तरह पेशाब कांड का वीडियो सामने आया है। वीडियो इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला है। दिल को झकझोर देने वाला है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में दबंग युवक एक युवक के शरीर और चेहरे पर पेशाब कर रहा है। उसे पेशाब पिला रहे हैं। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी आदित्य इंदौलिया उर्फ आदि को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी आदित्य इंदौलिया किरावली थाना क्षेत्र के कुरामना गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में वारदात के पीछे जो वजह सामने आई है वह चैका देने वाली है। वजह को जानने के लिए कुछ साल पीछे जाना पड़ेगा। पूछताछ से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य और विक्रम आपस में जिगरी दोस्त थे। दोनों मिलकर रंगबाजी करते थे। इलाके में गुंडई की शुरुआत दोनों ने साथ मिलकर की थी। लेकिन फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले विक्रम उर्फ विक्की के खिलाफ 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए। डॉनगिरी में उसका रुतबा आदित्य से बड़ा हो गया। आदित्य ने भी चार महीने पहले किरावली में बीच बाजार हवाई फायरिंग की। वीडियो वायरल हुआ तो आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया और आदित्य गिरफ्तार हो गया, जेल गया। जमानत पर छूटकर आया।

आदित्य ने पुलिस को बताया, जेल से छूटने के बाद उसका कद बढ़ने लगा तो अपना रुतबा दिखाने के लिए विक्रम ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। उसकी बेइज्जती कर दी। करीब एक महीने पहले विक्रम उर्फ विक्की उसे अटूस गांव में मिल गया था। मारपीट करने के बाद, उसने दोस्तों के सामने अपना कद बढ़ाने के लिए विक्रम उर्फ विक्की के चेहरे पर पेशाब किया था। उसकी बेइज्जती की। आदित्य की गुंडई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,

उसके कई वारदातों में संलिप्तता

पेशाब कांड के आरोपी आदित्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो किरावली थाना क्षेत्र का है। वीडियो तीन-चार महीने पुराना है। हवाई फायरिंग मामले में किरावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी पर कार्रवाई की थी। 18 जुलाई 2023 को सिकंदरा थाना क्षेत्र के एनडी रेस्टोरेंट में मारपीट, तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि इस घटना को भी आदित्य और उसके गुर्गों ने अंजाम दिया था। इसके अलावा भी पुलिस जांच में आदित्य की संलिप्तता अन्य वारदातों में भी सामने आई है।

विक्की का भी पुराना आपराधिक इतिहास, दर्ज हैं चार मुकदमे-

पेशाब कांड के पीड़ित विक्रम उर्फ विक्की का भी पुराना आपराधिक इतिहास है। विक्रम के खिलाफ 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा आम्र्स एक्ट का भी है। विक्रम की आम सोहरत भी लोगों के बीच ठीक नहीं है।

अब तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है पीड़ित विक्रम, पुलिस खुद मुकदमे में बनी है वादी-

पेशाब कांड का पीड़ित विक्रम उर्फ विक्की अब तक थाने नहीं पहुंचा है। पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। दर्ज किए गए मुकदमें में पुलिस खुद वादी बनी है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story