Agra News: खूंखार कुत्ते ने मासूम बच्चे को नोचा, हालत गंभीर, नगर निगम के दावे फेल

Agra News: 4 साल का मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक से सड़क पर घूमने वाले खूंखार आवारा कुत्ते ने 4 साल के मासूम पर हमला कर दिया। बच्चे को बुरी तरह से नोच डाला।

Arpana Singh
Published on: 22 Nov 2023 12:01 PM GMT
Agra News
X

Agra News (Pic:Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश से आगरा में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार है। आवारा कुत्ते जब-तब मासूम बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं और नगर निगम प्रशासन मानव लाचार बना हुआ है। सरकारी मशीनरी आवारा कुत्तों के आतंक पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र के नेहरू नगर का है। 4 साल का मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक से सड़क पर घूमने वाले खूंखार आवारा कुत्ते ने 4 साल के मासूम पर हमला कर दिया। बच्चे को बुरी तरह से नोच डाला।

नगर निगम के सभी दावे फेल

बच्चे की चीख सुनकर उसके माता-पिता दौड़ते भागते हुए बाहर आए। लेकिन तब तक आवारा कुत्ते ने वीरू को लहूलुहान कर दिया था। लोगों ने आवारा कुत्ते को भगाया। बच्चे को आवारा कुत्ते के चुंगल से बचाया। बच्चे को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत अभी चिंता जनक बनी हुई है। घटना के बाद बच्चों के माता-पिता बेहद परेशान है। नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

वैन चालक को आया गुस्सा, आवारा कुत्ते पर चढ़ा दी वैन

वहीं, एक दूसरी घटना में स्कूल वैन चालक ने गुस्से में आकर सड़क पर सो रहे आवारा कुत्ते पर वैन चढ़ा दी। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दयालबाग के सौरव निकुंज का है। घटना के बाद स्थानीय व्यक्ति ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

शहर की हर गली और सड़कों पर नजर आते हैं आवारा कुत्ते

शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा है। गली के हर नुक्कड़ पर आवारा कुत्तों की फौज नजर आती है। दिन में तब भी गनीमत रहती है। रात के वक्त सड़कों पर कुत्तों की संख्या एकदम से बढ़ जाती है। झुंड बनाकर कुत्ते सड़क पर घूमते हैं। मौका मिलते ही किसी पर भी झपटते हैं। आवारा कुत्ते अब तक कई लोगों को काट चुके हैं। कुछ बच्चों की जान तक ले चुके हैं। जिला अस्पताल में ही हर दिन सैकड़ो की संख्या में लोग कुत्तों के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आते हैं।

कुत्तों के आतंक से शहर के लोग बेहद परेशान हैं। नगर निगम आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम है। देखना होगा लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से कब तक निजात मिल पाती है। जिला अस्पताल के डिप्टी सीएमएस सी पी वर्मा ने कहा कि 4 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला किया। बच्चों को बुरी तरह काट खाया है। बच्चों का इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में हरदम सैकड़ो की संख्या में मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आते हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story