×

Agra News: लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 27 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

Agra News: आगामी लोकसभा चुनावों की सरगर्मी तेज़ हो रही है। राजनितिक दलों के साथ प्रशासन ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने चुनाव से सम्बंधित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर राजीनीतिक दलों के नेताओं के बैठक की।

Arpana Singh
Published on: 21 Oct 2023 6:36 PM GMT
Administration busy in preparations for Lok Sabha elections, voter list revision campaign will start from October 27
X

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 27 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: Photo-Newstrack

Agra News: आगामी लोकसभा चुनावों की सरगर्मी तेज़ हो रही है। राजनितिक दलों के साथ प्रशासन ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने चुनाव से सम्बंधित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर राजीनीतिक दलों के नेताओं के बैठक की। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियो से वोटर लिस्ट से सम्बंधित समस्याएं सुनी। उनका समाधान भी बताया। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष मतदाता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। 27 अक्टूबर से अभियान की शुरूआत होगी।

डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अभियान 11 नवम्बर तक जारी रहेगा। इस दौरान जो दावे आपत्तियां की जाएंगी। उनके लिये फॉर्म 6,7,8 लिया जाएगा। 5 जनवरी 2024 को नई मतदाता पुनरीक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें 6 विशेष दिवस हैं। चार नवम्बर , पांच नवम्बर, 25 नवम्बर, 26 नवम्बर , 2 दिसंबर 3 दिसंबर। जिलाधिकारी ने सभी से नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने की अपील की। इसके सम्बन्ध में विभिन्न राजनितिक दलों को जानकारी दी गई है। ताकि वह अपने बूथ लेवल एजेंट को नामित करके उनके नाम दें सकें। और बीएलओ को उनकी सूची उपलब्ध कराई जा सकें। जिलाधिकारी ने सभी से आह्वान किया की मतदाता इस अवसर का पूरा लाभ उठायें। मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में सहयोग करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी से सुझाव भी मांगे। जो सुझाव अच्छे लगे। उन्हें नोट किया गया है। उन पर काम करने का आश्वासन दिया गया है।

असामाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी राजनीतिक पदाधिकारी से बातचीत की। सभी को निर्देशित किया कि चुनाव बंधित सभी काम कानून की हद में रहकर किए जाएं। कोई भी राजनीतिक पदाधिकारी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने का प्रयास न करें। वरना उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चुनावी सरगर्मियों को देखते हुए जिले की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। जिले में आने वाले बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है। अपराधी और उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी निगरानी है। असामाजिक तत्वों की सूची बनाकर कार्रवाई करने की तैयारी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story