×

Agra News: पुलिस की मौजूदगी में गर्भवती विदेशी महिला से अभद्रता, पति और भाई को भी दबंगो ने पीटा

Agra News: महिला के पति और भाई से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दबंग हमलावर महिला, उसके पति और तजाकिस्तान से आये भाई पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लात घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहे है।

Arpana Singh
Published on: 21 Oct 2023 1:57 PM GMT
Pregnant foreign woman misbehaved in presence of police, husband and brother also beaten by bullies
X

पुलिस की मौजूदगी में गर्भवती विदेशी महिला से अभद्रता, पति और भाई को भी दबंगो ने पीटा : Photo-Newstrack

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्भवती विदेशी महिला से मारपीट की घटना सामने आई है। महिला के पति और भाई से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दबंग हमलावर महिला, उसके पति और तजाकिस्तान से आये भाई पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लात घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहे है। 29 सितंबर को हुई घटना के बाद पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी दिनेश पुत्र मान सिंह निवासी नगला घीसा थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर उसका 151 में चालान कर दिया था। लेकिन अन्य चार हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। परेशान होकर पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। उन्हें पूरी घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज दिखाया।

मलपुरा थाना क्षेत्र का मामला

पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद कहीं जाकर विदेशी महिला की शिकायत पर 20 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज हो पाया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है। दरअसल, कजाकिस्तान की रहने वाली महिला ने आगरा के के सीआर टाउन कॉलोनी में रहने वाले अर्जुन कुमार के साथ शादी की है। शादी के बाद से महिला अपने पति अर्जुन के साथ आगरा में रह रही है। महिला गर्भवती है। महिला से मिलने के लिए उसका भाई तजाकिस्तान से आगरा आया हुआ है। 29 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले युवक की नौकरानी से महिला का कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। महिला ने विवाद की जानकारी मलपुरा थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि इसके बाद 5 लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में महिला से जमकर अभद्रता की, हाथ उठाया, उसके पति और भाई के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद महिला और उसका पति दहशत में है। पुलिस से सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगा रहा हैं। पुलिस अधिकारी मामले में जांच कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

पुलिस की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल

मारपीट की घटना के बाद पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं। घटना 29 नवंबर की है और मुकदमा 20 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद दर्ज हो पाया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि विदेशी महिला के पति और भाई से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने होने के बाद भी पुलिस ने मामले में हल्की कार्यवाही क्यों कि। सिर्फ एक आरोपी का 151 में चालान क्यों किया। अन्य लोगों पर क्यों करवाई नहीं की। जबकि सीसीटीवी फुटेज में अन्य लोग भी विदेशी महिला से मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे है। फिलहाल पूरा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। देखना होगा क्या कार्यवाही पूरे मामले में की जाती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story