×

Agra News: लड़की पसंद है शादी कर लो! सुहागरात के अगले दिन ही क्यों सलाखों के पीछे नयी नवेली दुल्हन

Agra News: विधि-विधान से शादी के बाद केवल एक दिन साथ में बीता था कि बड़ा कांड हो गया। पुलिस ने नयी नवेली दुल्हन को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

Snigdha Singh
Published on: 21 Dec 2023 1:16 PM IST
Agra News: लड़की पसंद है शादी कर लो! सुहागरात के अगले दिन ही क्यों सलाखों के पीछे नयी नवेली दुल्हन
X

Agra News: आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नव-नवेली दुल्हन को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया। दरअसल, नगला रामबल निवासी अनिल कुमार की 18 दिसंबर को मंदिर में शादी हुई थी। अनिल ने शादी के लिए अपने परिचित राजेश कुमार दोहरे से कहा था। राजेश ने सासनी, हाथरस निवासी सुनील से मिलवाया।

ट्रांसयमुना एसओ सुमनेश विकल ने एक दुल्हन को शादी के तीसरे दिन ही जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवती ने ठगी के लिए शादी रचाई थी। महिला सुहागरात के दूसरे दिन ही पैसा-रुपया लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। गैंग संपर्क में एक व्यक्ति ने बिचैलिया बनकर 70 हजार रुपये में युवक की शादी कराई थी। जानकारी के अनुसार सुनील ने उसकी पहचान प्रदीप नाम के युवक से कराई। प्रदीप ने लड़की दिखाते हुए उसका नाम माह उर्फ रजनी बताया। लड़की को मिलवाने के साथ कहा कि यदि लड़की पसंद हो तो दोनों शादी कर लो। इसके अलावा शादी करने के लिए शर्तें भी रखी। कहा कि लड़की गरीब घर से है इसलिए दोनों कक्षों का खर्चा लड़के वाले को उठाना होगा। अनिल इसके लिए तैयार हो गया। 70 हजार रुपये दे दिए। 18 दिसंबर को अनिल मंदिर में शादी करके दुल्हन को अपने घर ले आया।

बीमारी का बहाना कर फरार दुल्हन

शादी के एक दिन बाद ही फ्रॉड दुल्हन भागने की फिराक में थी। दुल्हन ने बीमारी का नाटक रचाया। इसके बाद पति पति के साथ दवा लेने के लिए बाहर निकली। वहीं, शातिर ने हाथरस मार्ग पर प्रदीप को पहले से ही बुला रखा था। वह लगातार उससे फोन पर बातचीत कर रहा था। लड़की जैसे ही सही जगह पर पहुंची, वहां से पति को चकमा देकर फरार हो गई। शिकायत पर पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शातिर दुल्हन को पकड़ लिया। अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story