TRENDING TAGS :
Agra News: 24 घंटे में दो बार मस्जिद के बाहर हुआ पथराव, लोगों में दहशत
Agra News: कागारौल के काजीपाड़ा स्थित बड़ी मस्जिद में टाइल्स बिछाने को लेकर हुए पथराव और विवाद के बाद रविवार शाम तक बाजार की दुकानें बंद रहीं।
Stone pelting in mosque (Photo: Social Media)
Agra News: आगरा के कागारौल के काजीपाड़ा स्थित बड़ी मस्जिद में टाइल्स बिछाने को लेकर हुए पथराव और विवाद के बाद रविवार शाम तक बाजार की दुकानें बंद रहीं। दो दिन से चल रहे बवाल का कारण पुलिस की लापरवाही मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। बड़ी मस्जिद के आसपास जगनेर और खेरागढ़ रोड पर 50 से अधिक दुकानें हैं। वहां पर समुदाय विशेष के लोग रहते हैं। शनिवार को हुए पथराव के बाद से ही तनावपूर्ण स्थिति थी। पुलिस तैनात नहीं थी। रविवार सुबह दुकानें खुली थीं, अचानक पथराव और फायरिंग हो गई। एसीपी सैंया देवेश सिंह का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई। थोड़ी ही देर में बवाल शांत करा दिया गया। आरोपी के घर में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। अन्य लोग फरार हैं।
त्योहार से पहले क्यों है तनाव
14 मार्च को होली है। रमजान चल रहा है। इसको लेकर हर थाने में शांति समिति की बैठकें हो रही हैं। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद दो दिन तक दंगा-फसाद होता रहा। इससे पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
काजीपारा में 110 साल पुरानी बड़ी मस्जिद है। इमाम मुख्तार अली ने बताया कि मस्जिद परिसर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। अखलाक मोहल्ले को घेरकर यह काम करवा रहा था। लोगों ने पैसे एकत्र किए थे। दूसरे पक्ष के रईस जैसे लोग टाइल्स लगाने में मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। पैसे के दुरुपयोग की बात कह रहे हैं। शनिवार रात आठ बजे लोग नमाज पढ़ने आए थे। तभी रईस और अखलाक के पक्ष के लोगों में विवाद शुरू हो गया। वे मस्जिद से बाहर निकल आए और मारपीट करने लगे। देखते ही देखते पथराव होने लगा। कांच की बोतलें भी फेंकी गईं।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब तक मामला शांत हो चुका था। रविवार सुबह नौ बजे एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग मस्जिद में आ गए और विवाद शुरू हो गया। वे मारपीट करते हुए सड़क पर आ गए। तब पुलिस भी तैनात नहीं थी। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानों के शटर गिर गए। हंगामे के दौरान फायरिंग भी हुई।