×

Agra News: एक्शन मोड में ट्रैफिक पुलिस, एक दिन में 916 वाहनों का काटा चालान, तीन को किया सीज

Agra News: अभियान के दौरान वाहन चालकों ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को इस बात का भरोसा दिलाया कि वह वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंगे। हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाएंगे। रेड लाइट जंप नहीं करेंगे।

Arpana Singh
Published on: 14 Nov 2023 3:18 AM GMT (Updated on: 14 Nov 2023 4:21 AM GMT)
Agra News
X
चालान कार्यवाही करती पुलिस (Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। यातायात माह के अंतर्गत चलाई जा रहे हैं अभियान में ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने एक दिन में 916 वाहनों के चालान किया है। तीन वाहनों को सीज कर दिया है। अधिकांश वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई की है। कुछ लोगों ने रेड लाइट जंप की तो कुछ की नंबर प्लेट खराब थी। कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने ट्रिपलिंग कर रखी थी। अभियान के दौरान पुलिस ने जुर्माने की कार्रवाई भी की।

आगरा ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग वाहन चालकों से 29,500 का जुर्माना वसूला। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने जन जागरूकता के लिए वाहन चालकों के बीच पंपलेट का वितरण भी किया। पंपलेट पर यातायात संबंधित नियमों की जानकारी लिखी हुई थी। पुलिस ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्हें बताया और समझाया कि सड़क हादसो में होने वाली अधिकांश मौते यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से होती है। अगर यातायात नियमों का पालन किया जाए । हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाया जाए। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग किया जाए तो हादसे में जान जाने की संभावना बेहद कम हो जाती है। चालक की जान बच जाती है।


अभियान के दौरान वाहन चालकों ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को इस बात का भरोसा दिलाया कि वह वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंगे। हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाएंगे। रेड लाइट जंप नहीं करेंगे। ग्रीनलाइट होने पर ही चौराहे पर गाड़ी आगे बढ़ाएंगे। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने तीन वाहनों को सीज भी किया है। ट्रैफिक पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।


ट्रैफिक एडीसीपी अरुण चन्द्र ने बताया कि यातायात माह के तहत अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक दिन के अभियान के 916 वाहनों का चालान किया गया। तीन वाहनों को सीज किया गया है। वाहन चालकों से 29500 का जुर्माना भी वसूला गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story