×

Agra News: पेपर लीक मामले में दो की गिरफ्तारी, कॉलेज प्रबंधक का बेटा अभी फरार

Agra News: पश्चिमी डीसीपी सोनम कुमार 4 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह उर्फ हुड्डा और केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Arpana Singh
Published on: 1 March 2024 4:48 AM GMT
Agra News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Agra News: आगरा में यूपी बोर्ड इंटर के जीव विज्ञान और गणित का पेपर लीक हो गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कॉलेज प्रबंधक के बेटे ने ही पेपर को लीक किया। उसने दोनों पेपर वॉट्सऐप ग्रुप में डाले थे। पुलिस ने श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रिंसिपल और केंद्र व्यवस्थापक को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी बेटा अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

गुरुवार को सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा हुई। सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे शुरू हुई। सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम दे रहे थे। 3 बजकर 10 मिनट पर ऑल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप पर विनय चौधरी ने जीव विज्ञान और गणित का पेपर ग्रुप में शेयर किया। लोगों ने कमेंट किए तो उसने पेपर डिलीट कर दिया । जीव विज्ञान के पेपर का कोड 368 GL और सीरियल 153 था। पेपर के सभी पन्नों को ग्रुप में डाला गया। इसके अलावा गणित के पेपर का कोड 324 FC था।


ग्रुप में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य और शिक्षक समेत 900 लोग जुड़े हुए थे। जैसे ही प्रश्नपत्र को एक व्यक्ति ने देखा, तो उसने लिखा कि ये क्या हो रहा है, पेपर लीक हो गया क्या। इसके बाद प्रश्नपत्र को डिलीट कर दिया गया। इसके साथ ही आरोपी ग्रुप से भी लेफ्ट हो गया। तब तक बड़ी संख्या में लोग प्रश्नपत्र को देख चुके थे। यह वायरल भी हो गए। जिस मोबाइल से पेपर के फोटो लिए गए हैं। उस पर विनय चाहर का नाम लिखा था। पेपर लीक होने की खबर पर अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को दी गई। इस मामले में डीआईओएस दिनेश कुमार की ओर से केंद्र व्यवस्थापक, उसके बेटे कंप्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी और अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।

पश्चिमी डीसीपी सोनम कुमार 4 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह उर्फ हुड्डा और केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके बेटे विनय चौधरी ने पेपर वायरल किया था। वह अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story