×

Agra: 'फोटो में दल मिलते हैं, दिल नहीं', योगी के मंत्री संजय निषाद का INDIA गठबंधन पर तीखा हमला

Sanjay Nishad News: संजय निषाद ने कहा, कांग्रेस की धोखेबाजी है। कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन नहीं करती है। इसकी वजह से दल गठबंधन करने के बाद भी मेहनत नहीं करते हैं। इसका हाल चार राज्य के विधानसभा चुनाव में देखने के लिए मिला है।

Arpana Singh
Published on: 4 Dec 2023 4:37 PM GMT
Agra News:
X

मंत्री मत्स्य विभाग संजय निषाद (Social Media) 

Agra News: योगी सरकार के मंत्री मत्स्य विभाग संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है। आगरा सर्किट हाउस में सोमवार (04 दिसंबर) को मंत्री संजय निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। यह पीएम मोदी के विश्वास और भरोसे की जीत है। पीएम मोदी के माइक्रो मैनेजमेंट से ही भाजपा की राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनी है।'

संजय निषाद ने आगे कहा, जनता ने काम और नेतृत्व पर वोट दिया है। इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, विपक्षी दलों के गठबंधन के बाद नेता फोटो में एक साथ दिखते हैं। मगर, उनके दिल कभी नहीं मिलते। इसलिए तो 27 दिन में इंडिया गठबंधन का हाल देख लीजिए।'

मायावती पर क्या बोले संजय निषाद?

मंत्री संजय निषाद ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि, 'राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने से मायावती का चिंतित होना जायज है। यूपी में 30 साल तक सरकार चलाई। यूपी में दलित के वोट से बसपा की सरकार बनी। ऐसे ही सपा की सरकार भी पिछड़ों की वजह से बनी। दोनों ही पार्टी अपने अपने कोर वोटर्स की विरासत संभाल नहीं पाई। मोदी जी सभी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। दलित, पिछड़े और आदिवासी के साथ ही आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोग भी भाजपा से जुड़ गए हैं। जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत हासिल करना गठबंधन की जीत है। भाजपा हमेशा गठबंधन धर्म का पालन करती है।'

'कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन नहीं करती'

उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस की धोखेबाजी है। कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन नहीं करती है। इसकी वजह से दल गठबंधन करने के बाद भी मेहनत नहीं करते हैं। इसका हाल चार राज्य के विधानसभा चुनाव में देखने के लिए मिला है। इंडिया गठबंधन 27 दिन भी नहीं चला। दल मिला सकते हैं, मगर वोटर ऐसे गठबंधन नहीं कर रहे हैं। पहले की बीजेपी और आज की बीजेपी में जमीन आसमान का अंतर है। इसलिए, अब हर दलित, पिछड़ा और हर जरूरतमंद पार्टी से जुड़ रहा है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story