Agra News: जंगली जानवर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, दो लोगों को किया लहूलुहान

Agra News: जिले में सड़क पर नजर आए दो जंगली जानवर ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह दोनों जंगली जानवर तेंदुए हो सकते हैं।

Arpana Singh
Published on: 17 Nov 2023 4:59 AM GMT
agra news
X

आगरा में जंगली जानवर की दस्तक से लोगों में दहशत (न्यूजट्रैक)

Agra News: जिले में सड़क पर नजर आए दो जंगली जानवर ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह दोनों जंगली जानवर तेंदुए हो सकते हैं। जंगली जानवर सड़क पर घूमने वाले भेड़ बकरियों का तो शिकार कर ही रहे हैं। मौका मिलते ही हमला कर लोगों को भी लहूलुहान कर दे रहे हैं। सैया थाना क्षेत्र के तेहरा में जंगली जानवर दो बार लोगों पर हमला कर चुके हैं। बममुश्किल उनकी जान बच पायी है। दोनों जानवर जाजऊ कट के पास घूमते दिखाई दिए हैं। चौकी इंचार्ज तेहरा ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण भी किया है लेकिन दोनों जानवर वन विभाग की टीम की पकड़ में नही आ पाए हैं। इसे देखते हुए पुलिस टीम ने सर्कल में एडवाइजरी जारी कर दी है।

स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील

स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है। जंगली जानवर नजर आते ही तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को देने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि एक बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था। तभी जंगली जानवर बच्चे को अपने साथ खींचकर ले जाने लगा। बच्चों की चीख सुनकर परिवार के लोग जग गए। उन्होंने जंगली जानवर से बममुश्किल बच्चे की जान बचाई। बच्चे को जंगली जानवर ने लहूलुहान कर दिया। बच्चे के गाल पर गंभीर घाव कर दिया। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानवर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

जंगली जानवर की दस्तक से ग्रामीण दहशत में है। रात के वक्त ग्रामीणों ने घर से बाहर सोना बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम जंगली जानवरों को पकड़ने की कवायद में जुटी हुई है। देखना होगा कि जंगली जानवर कब तक पकड़े जाते हैं। कब तक ग्रामीणों में फैला डर खत्म हो पाता है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story