Agra News: महिला और युवती के साथ जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Agra News: युवक ने महिला और युवती के साथ जमकर मारपीट की। उन पर लात घूंसे बरसाए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Arpana Singh
Published on: 1 Dec 2023 10:08 AM GMT
Agra News
X

Agra News (Pic:Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला और युवती के साथ जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला और युवती के साथ जमकर मारपीट की। उन पर लात घूंसे बरसाए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ितों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला खंदोली थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी का है। काशीराम कॉलोनी में आरोपी युवक सलमान रहता है। उसके पड़ोस में ही महिला और भी रहती है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि सलमान महिला और युवती को गाली दे रहा था। महिला और युवती ने इस बात का विरोध किया। इस पर सलमान ने दोनों की पिटाई लगना शुरू कर दिया। महिला और युवती बचने के लिए काफी देर तक आरोपी से जूझती रही। आरोपी उन पर एक के बाद एक लात, घूंसे बरसाता रहा। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने कमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।

आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज - पुलिस उपायुक्त

अधिकारियों ने आरोपी सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला और युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला और युवती को जैसे तैसे सलमान से बचाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आरोपी सलमान के प्रति जबर्दस्त नाराजगी है। महिलाएं सलमान को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रही है। ताकि भविष्य में फिर कभी कोई आरोपी इस तरह का कृत्य करने का दुस्साहस ना दिखाने पाए। आगरा पश्चिम के पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार ने कहा कि मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद महिलाओं का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story