×

Agra News: बच्चे को लेकर मालगाड़ी के सामने कूदी महिला, दर्दनाक मौत, बच्चे की हालत गंभीर

Agra News: हादसे में महिला का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Arpana Singh
Published on: 19 Oct 2023 6:45 AM GMT
Agra News
X

Agra News (photo: social media )

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा- इटावा रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक महिला मासूम बच्चे को लेकर तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी के सामने कूद गई। मालगाड़ी के पहियों में फंसकर महिला की मौत हो गई। जबकि मालगाड़ी की टक्कर से महिला का बच्चा दूर जा गिरा। हादसे में महिला का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद महिला की डेडबॉडी काफी देर तक पहियों में फंसी रही। इसकी वजह से मालगाड़ी करीब एक घण्टे तक ट्रेक पर खड़ी रही।

हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगो की भीड़

मालगाड़ी के सामने महिला के कूदने की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी ने घायल पड़े बच्चे को उठाया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ग्रामीणों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।


नहीं हो पाई है महिला की शिनाख्त

हादसे में मौत के आगोश में समाई महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों की टीम ने महिला की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस टीम महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने गृह क्लेश से छुब्ध होकर मालगाड़ी के सामने कूद कर अपनी जान दी है। पुलिस महिला के परिवार का पता लगाने में जुटी हुई है। ताकि यह तस्वीर साफ हो पाए की महिला ने आत्महत्या क्यों की है। आत्महत्या के पीछे असल वजह क्या है।


1 घंटे तक आगरा इटावा रेल लाइन पर प्रभावित रहा यातायात

महिला की मौत के बाद करीब 1 घंटे मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। महिला के शव को बमुश्किल बाहर निकाला गया। इसके चलते आगरा इटावा रेलवे लाइन पर चलने वाली ट्रेन बाधित हुई। ट्रेनों के पहिये थमे रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story