Agra News: मासूम बेटे को हथियार बना महिला करती थी वारदात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Agra News: पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो ऑटो चालक के साथ मिलकर गिरोह चला रही थी। टेंपो में सफर के दौरान महिलाओं की सोने की चैन चुरा रही थी।

Arpana Singh
Published on: 22 Nov 2023 11:40 AM GMT
Agra News
X

Agra News (Pic:Newstrack)

Agra News: गोद में मासूम बच्चा, चेहरे पर मासूमियत लेकिन कारनामे हैरान कर देने वाले। पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो ऑटो चालक के साथ मिलकर गिरोह चला रही थी। टेंपो में सफर के दौरान महिलाओं की सोने की चैन चुरा रही थी। पुलिस ने ऑटो चालक और महिला को गिरफ्तार किया तो वारदातों का पूरा सिलसिला खुल गया। सिकंदरा थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है। जो अपने मासूम बच्चे को हथियार बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रही थी।

पुलिस ने बरामद की नगदी

वारदातों को अंजाम देने में उसका सहयोग एक ऑटो चालक कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सिकंदरा पुलिस की गिरफ्त में आई इस महिला का नाम काजल पत्नी अर्जुन निवासी पृथ्वीनाथ फाटक थाना शाहगंज आगरा है। काजल के साथ पकड़े गए ऑटो चालक का नाम शानू पुत्र मुबीन निवासी आजम पड़ा थाना शाहगंज है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से ऑटो और नगदी बरामद की है।

ऐसे करते थे वारदात

शानू और काजल बेहद पेशेवर अंदाज में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों ऑटो लेकर शहर में अलग-अलग जगह पर घूमते थे। काजल की गोद में बच्चा रहता था। देखने पर वह सवारी की तरह प्रतीत होती थी। दोनों घूमते फिरते यह देखते थे कि किस महिला के गले में सोने की चेन है। या फिर उसने अन्य कोई आभूषण पहन रखा है। ऐसी महिला को देखते ही सानू उसके पास अपना ऑटो रोक देता था। महिला से पूछता था कि उसे कहां जाना है। महिला जहां भी जाने के लिए कहती बशानू उसे ऑटो में बैठा लेता। काजल गोद में बच्चा लिए महिला के पास बैठ जाती। ऑटो चलने लगता तो काजल बच्चे को सहारा बनकर साथ बैठी महिला सवारी के गले से सोने की चेन पर कर देती थी। जैसे ही काम हो जाता था। सानू ऑटो रोक देता और महिला सवारी को बहाना बनाकर वहीं उतार देता।

महिला सवारी को जब तक अपनी गले से सोने की चेन गायब होने की जानकारी होती थी। तबतक दोनों ऑटो लेकर फरार हो जाते थे। 15 नवंबर को इसी अंदाज में काजल और सोनू ने एक महिला के गले से सोने की चेन पर कर दी थी। महिला के बेटे ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो वारदातों को अंजाम देने वाले काजल और सानू पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को जेल भिजवा दिया है।

मां के किए की सजा भुगतेगा मासूम बच्चा

पुलिस ने जिस दौरान काजल को गिरफ्तार किया । उसका मासूम बेटा उसके साथ था । पुलिस ने काजल को जेल भेज दिया। काजल के साथ उसका बेटा भी है । अब काजल जब तक जेल में रहेगी । उसके मासूम बेटे को भी मां के किए की सजा भुगतनी पड़ेगी। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि ऑटो में सवारियों को बैठा कर टप्पे बाजी की घटना को अंजाम देने वाले ऑटो चालक और महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story