×

Lucknow News: एयर एशिया की फ्लाइट से लखनऊ में टकराया पक्षी, तुरंत करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Lucknow News: चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ पर बड़ा विमान हादसा टल गया है। जहा एक विमान लखनऊ ने कोलकाता लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी से टकरा गया। जिस कारण लखनऊ में हवाई जहाज की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

Prashant Dixit
Published on: 29 Jan 2023 9:16 AM GMT (Updated on: 29 Jan 2023 9:56 AM GMT)
Bird collided with airplane in Lucknow
X

हवाई जहाज से बाहर जाते लोग (फोटों: सोशल मीडिया)

Lucknow News: चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ पर बड़ा विमान हादसा टल गया है। जहा लखनऊ ने कोलकाता लिए उड़ान भरने के बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया। जिस कारण हवाई जहाज की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। जब तक विमान की सुरक्षित लैंडिंग नही हो गई तब तक यात्री असुरक्षित रहे और लैंडिंग के बाद सभी यात्री सकुशल विमान से बाहर आएं। उसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट का इंतजाम कर कोलकाता भेजा गया है।

विमान के इंजन से टकराया पक्षी

लखनऊ एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के समय ये हादसा हुआ जब एयर एशिया की फ्लाइट पक्षी से टकरा गई। अभी फिलहाल यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया है। विमान के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें यात्री अपनी-अपनी सीट से उठकर बाहर जाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो विमान में बैठे एक यात्री ने बनाई है। जिसने यह बताया कि टेक-ऑफ के समय एक पक्षी इंजन से जा टकराया इसलिए यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा है।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

ऐसी ही एक घटना 15 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था। लेकीन फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया और केबिन में कुछ जलने की गंध आने के बाद फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। अकासा एयरलाइंस के बोइंग VT-YAE विमान ने जब उड़ान भरी तो उसका इंजन सामान्य रूप से काम कर रहा था। लेकिन अचानक केबिन से कुछ जलने की गंध आने लगी थी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story