×

अजय कुमार को नहीं मिली जमानत, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

प्रवासी मजदूरों को यूपी वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किए गए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को झटका देते हुए लखनऊ के सत्र न्यायालय ने गुरुवार को भी जमानत नहीं हो सकी।

Dharmendra kumar
Published on: 28 May 2020 3:57 PM GMT
अजय कुमार को नहीं मिली जमानत, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप
X

लखनऊ: प्रवासी मजदूरों को यूपी वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किए गए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को झटका देते हुए लखनऊ के सत्र न्यायालय ने गुरुवार को भी जमानत नहीं हो सकी। अब न्यायालय में आगामी 30 मई को अजय कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। प्रदेश कांग्रेस ने जमानत की तारीख को 30 मई करने पर हैरानी जताते हुये कहा कि केस की सुनवाई आज होने वाली थी लेकिन योगी सरकार के दबाव में हमारे प्रदेश अध्यक्ष की सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी गयी है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव वीरेन्द्र चैधरी ने कहा कि अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश विधानसभा के दो बार के सम्मानित सदस्य है। उनके साथ आम अपराधियो के साथ बर्ताव हो रहा है जो एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है। आज 28 तारीख को सुनवाई होने वाली थी लेकिन जानबूझकर केस डायरी पेश नहीं की गयी।

यह भी पढ़ें...अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- कोरोना संकट में भी कर रही ऐसा काम

उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मजदूरांे की सेवा करने का बदला ले रही है। प्रदेश के मजदूर योगी सरकार को कभी माफ नही करेंगे। योगी सरकार अजय कुमार लल्लू के केस में हीला-हवाली कर न सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष का उत्पीड़न कर रही बल्कि मजदूरों का अपमान कर रही है।

बता दे कि बीते दिनो प्रवासी मजदूरों को वापस यूपी लाने के लिए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने 1000 बसे देने की पेशकश यूपी सरकार से की थी। यूपी सरकार ने कांग्रेस से उनकी बसों की सूची मांगी थी। दो दिन बाद सूची उपलब्ध होने के बाद यूपी सरकार ने बसों को प्रवासी मजदूरों को लाने की अनुमति दे दी थी। इसी दौरान पता चला कि कांग्रेस की बसों की सूची में दर्ज कई नम्बर तिपहिया वाहनों और स्कूटर आदि वाहनों के है। इस पर बसों को यूपी में दाखिल नहीं होने दिया गया।

यह भी पढ़ें...कर्नाटक में No Entry: इन पांच राज्यों से आने वाली फ्लाइट-ट्रेन और वाहनों पर रोक

इसी बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार आगरा बार्डर पर बसों को यूपी में लाने के लिए धरना प्रदर्शन करने लगे। जिस पर यूपी पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ आगरा में लाकडाउन तोड़ने और लखनऊ में बसों की फर्जी सूची देने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस आगरा पहुंची और उन्हे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें...शरद पवार ने मांगी मदद: PM मोदी को लिखा खत, कहा- इस सेक्टर को बचा लें

इसके बाद से ही यूपी कांग्रेस अध्यक्ष जेल में है। हालांकि कांग्रेस उनकी जमानत के लिए पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस के कई बड़े नेता यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कह रहे है कि उन्हे प्रवासी श्रमिकों की सेवा की सजा दी जा रही है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजय कुमार लल्लू के माता-पिता से फोन पर बात करके उन्हे जल्द ही जमानत पर छुड़ाने का आश्वासन देते हुए कहा था कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके बेटे के साथ खड़ी है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story