×

प्रदेश की जनता इस जंगलराज से छुटकारा चाहती है: यूपी कांग्रेस

अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार से मांग की है कि प्रदेश में समाप्त हो चुकी कानून व्यवस्था को तुरन्त बहाल किया जाए।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 6 Jun 2021 5:33 PM GMT
Ajay Kumar Lallu
X

अजय कुमार लल्लू (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की योगी सरकार से मांग की है कि प्रदेश में समाप्त हो चुकी कानून व्यवस्था को तुरन्त बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस जंगलराज से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की कानून व्यवस्था जल्द सुधारी ना गई तो कांग्रेस पार्टी, भाजपा सरकार के विरुद्ध सड़क से सदन तक प्रदेश की जनता की लड़ाई लडे़गी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होने का आरोप लगते हुए कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुरादाबाद से मुगलसराय तक दबंगों का राज चल रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार भाषण से ही शासन चला रही है। भाजपा सरकार तथा पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा क़ि मुरादाबाद में खुले आम बम और कट्टे चलने के समाचार से पूरे जिले की जनता एक भय के वातावरण में रह रही है। मुरादाबाद के व्यापारी का अपहरण कर बिजनौर में हत्या कर दी जाती है और उत्तर प्रदेश पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में दो बहनों के साथ दिन दहाड़े सामूहिक दुष्कर्म किया गया परन्तु पुलिस ने आज तक अपराधियों के खिलाफ न तो एफआईआर दर्ज की और न ही अपराधियों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही की।

लल्लू ने इस घटना कि कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए तुरन्त अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की। उन्होंने जौनपुर के कारागार में एक कैदी की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग 150 कैदी और पुलिस के मध्य मारपीट होती है। अभी तक पुलिस न तो मृत्यु का कारण बता पायी है और न ही अपराधी को चिन्हित कर पायी है। अजय कुमार लल्लू ने इस घटना की निन्दा करते हुए कहा कि जेल में कैदियों की नृशंस हत्या उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक पुुराना काला इतिहास है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story