×

योगी सरकार पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश में बाढ़ दर्जनों जिलों में कहर मचाई हुई है। किसानों के धान और गन्ने की खेती डूब गई है।

Newstrack
Published on: 8 Aug 2020 11:54 AM GMT
योगी सरकार पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जताई नाराजगी
X
योगी सरकार पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जताई नाराजगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बाढ़ दर्जनों जिलों में कहर मचाई हुई है। किसानों के धान और गन्ने की खेती डूब गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दे ताकि इस विपदा में उनको थोड़ी राहत मिले।

ये भी पढ़ें:ट्रांसफर से तेल चोरी कर रहे पिता-पुत्र को ग्रामीणों ने पकड़ा, पेड़ में बांधकर मारा

योगी सरकार पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जताई नाराजगी

पिछले एक सप्ताह से वे बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहे हैं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह से वे बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहे हैं। बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक है। जगह जगह तटबन्धों की दशा बहुत ही दयनीय हालत में है। उन्होंने कहा कि इससे साफ साफ सरकार की लापरवाही उजागर होती है।

बाढ़ में अपार जन धन की हानि हुई है

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बाढ़ में अपार जन धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है। वहाँ भी फसलें बर्बाद हो गईं हैं।

योगी सरकार पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जताई नाराजगी

ये भी पढ़ें:सुशांत केस में नया मोड़: महाराष्ट्र सरकार का सील बंद लिफाफा, SC में दायर किया जवाब

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान लगातार कई सालों से प्राकृतिक आपदा और किसान विरोधी सरकारी नीतियों के शिकार हो रहे हैं। उनके जेब में फूटी कौड़ी तक नहीं है। सरकार तत्काल प्रभाव बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हुई हानि का मुआवजा घोषित करे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story