×

मां कसम, अजितेश का ये वायरल विडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून!

अजितेश की भोपाल की लड़की से सगाई का खुलासा हुआ है तो वहीं अब सोशल मीडिया में उसका एक विडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें वह कच्चा नशा ( चिल्लम पीते) हुए नजर आ रहा है।

Aditya Mishra
Published on: 13 July 2019 3:25 PM GMT
मां कसम, अजितेश का ये वायरल विडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून!
X

बरेली: भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी के दलित युवक अजितेश से प्रेम विवाह करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।

जहां एक ओर अजितेश की भोपाल की लड़की से सगाई का खुलासा हुआ है तो वहीं अब सोशल मीडिया में उसका एक विडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें वह कच्चा नशा ( चिल्लम पीते) हुए नजर आ रहा है।

[video width="220" height="400" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/07/WhatsApp-Video-2019-07-13-at-19.42.48.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें...बरेली में टेंपो और पिकअप में भीषण भिड़त, बच्चे समेत तीन की मौत

उधर जिस वीर सावरकर नगर कालोनी में अजितेश रहता हैवहां के लोगों ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कालोनी के लोगों ने आरोप लगाया है कि अजितेश अय्याश है और कालोनी में आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता रहता है।

अजितेश पर आरोप लग रहा है कि उसके कई शादीशुदा महिलाओं से भी अवैध संबंध हैं। कालोनी निवासी इंजीनियर एके सिंह का कहना है कि अजितेश की गाड़ी में अभी तक ठाकुर लिखा रहता था तो हम लोग तो उसे ठाकुर समझते थे, लेकिन अजितेश की गाड़ी अब ढूंढे नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़ें...बहुते क्रांतिकारी विधायक पिता, इसलिए मारना चाहते हैं बिटिया को

कालोनी के लोगों का कहना है यह दलित-ब्राह्मण का मुद्दा नहीं है। यह तो एक लड़की और उसके पिता का मामला है। अजितेश कालोनी का सबसे निकृष्ट लड़का था।

रवि लेखवानी का कहना है कि अजितेश का चरित्र काफी गलत है। उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। वह काफी नशा करता है। पड़ोसियों को अजितेश पर मुकदमे दर्ज होने का भी शक है।

ये भी पढ़ें...बरेली: बड़े भाई ने संपत्ति विवाद में छोटे भाई की पत्नी की निर्मम हत्या की

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story