×

आकाश आनंद इस पार्टी को करेंगे जॉइन! कांग्रेस ने बसपाइयों को दिया खुला निमंत्रण

BSP News: इसके पहले 7 मई 2024 को मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी पद से परिपक्वता का अभाव बताते हुए बर्खास्त कर दिया था।

Sakshi Singh
Published on: 3 March 2025 7:52 PM IST (Updated on: 3 March 2025 8:21 PM IST)
Akash Anand May Joins Congress Party
X

तस्वीर में मायावती और आकाश आनंद

BSP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों काफी उथल-पुथल मचा हुआ है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने बीते दिन यानी रविवार को राष्ट्रीय बैठक किया। उसमें लिए गए फैसले ने सबको चौंका दिया। ये रफ्तार यही नहीं थमा। सोशल मीडिया एक्स पर मायावती के पोस्ट से एक बार फिर यूपी के राजनीति में भूचाल मचा आ गया।

भूचाल की वजह है बुआ और उनके सगे भतीजे आकाश आनंद की लड़ाई। बसपा में आकाश आनंद तेजी से उभरते हुए नेता के रूप में सामने आ रहे थे। यहां तक कि आकाश आनंनद को बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का उत्तराधिकारी माना जाना लगे था। लेकिन मायावती के कुछ फैसले ने इस चर्चा को नरम बना दिया।

इसके पहले 7 मई 2024 को मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी पद से परिपक्वता का अभाव बताते हुए बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद 2 मार्च दिन रविवार 2025 को हुए पार्टी की बैठक में मायावती ने आकाश आनंद को दिए गए बसपा के सभी तरह के दायित्वों से हटा दिया गया।

अकाश आनंद BSP से बर्खास्त

अकाश आनंद को पार्टी से हटाने और बर्खास्त करने का ये सिलसिला तब थम गया जब आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया। सवाल अब ये उठने लगा कि आखिर आकाश आनंद के राजनीतिक करियर का क्या होगा। क्या कोई अन्य पार्टी ज्वाइन करेंगे या फिर राजनीति में करियर की शुरुआत करने से पहले ही इसे खत्म करने का फैसला लेंगे।

हालांकि बसपाइयों के लिए कांग्रेस ने दरवाजा खुला रखा है। बसपा के नेशनल बैठक के बाद जो पार्टी ने फैसले लिए उस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने बीते दिन बयान दिया था। जिसमें उन्होंने हटाए गए बसपाइयों को कांग्रेस में आने के आमंत्रित किया था। आकाश आनंनद को बसपा से हटाए जाने उदित राज ने उन्हें कांग्रेस जॉइन करने का आग्रह किया था। अब सवाल ये उठता है कि क्या आकाशं आनंद कांग्रेस जॉइन करेंगे।

उदित राज का क्या था बयान

बीएसपी से आकाश आनंद को हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने बासपाई कार्यकताओं से कांग्रेस में शामिल होने का आग्रह किया था। उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके कामों से उनके पार्टी का पतन हो रहा है।

Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story