×

Akhilesh Yadav: भाजपा पर भड़के अखिलेश, कहा गड्डा मुक्त मुहिम के नाम पर करोंड़ो खर्च हुए पर गड्ढा भरा नहीं

Akhilesh Yadav: अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेता अपने विकास का खूब ढिंढोरा पीटते नहीं अघाते लेकिन पूछने पर विकास के चार काम भी नहीं गिना पाते हैं।

Anant kumar shukla
Published on: 10 Dec 2022 1:34 PM GMT
Akhilesh Yadav raging on BJP
X

Akhilesh raging on BJP (Social Media)

Akhilesh Yadav: उपचुनाव के बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार झूठे वादे करने में रिकार्ड कायम कर लिया है। मुख्यमंत्री के किसी भी बयान का कोई असर अफसरानों पर नहीं पड़ता है। देश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कई तारीखें तय हुई पर सड़के गड्डा मुक्त नहीं हई। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भाजपा सरकार के दावे का कोई असर नहीं दिख रहा है।

उन्होने सरकार से प्रश्न पूछते हुए कहा कि गड्ढा मुक्त करने की मुहिम में करोड़ों रूपए कहां खर्च हो गए? भाजपा राज में सड़कों की दुर्दशा में कोई बदलाव नहीं आया है। खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं, कि सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन सड़क के गड्ढो में फंसकर गाड़ियां पलट रहीं और दुर्घटनाओं में रोज सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं या उनकी मौतें हो रही है। विडम्बना तो यह है कि लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग, जिस पर रोज मंत्रियों, बड़े अफसरों का आना-जाना रहता है, की सड़क ऐसी ऊंची-नीची बना दी गई है। जो सफर में झूला झूलने का अनुभव कराती है। हो सकता है बदले की भावना से ऐसी गड़बड़ सड़क बनाई गई हो, क्योंकि इसी मार्ग पर समाजवादी पार्टी का प्रदेश मुख्यालय भी है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेता अपने विकास का खूब ढिंढोरा पीटते नहीं अघाते लेकिन पूछने पर विकास के चार काम भी नहीं गिना पाते हैं। जो सड़कें और एक्सप्रेस-वे भाजपा सरकार में बने हैं वे सभी घटिया निर्माण साबित हुए हैं। कहीं सड़क धंस गई, कहीं उद्घाटन के बाद ही सड़क उखड़ने लगी। जबकि समाजवादी सरकार में जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना, उसकी गुणवत्ता के सभी कायल हैं। इस पर वायु सेना के सुखोई विमान भी उतर चुके हैं। विकास के इस मानक के आगे भाजपा के निर्माण कहीं गिनती में नहीं आते हैं।

समाजवादी सरकार ने काम किए, उसके काम बोलते है। भाजपा सरकार ने कोई काम खुद करने के बजाय समाजवादी सरकार के कामों पर ही अपना ठप्पा लगाने का काम किया है। भाजपा राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story