Samajwadi Party: कानपुर से अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा सड़क हादसे में घायलों को नहीं मिल रहा इलाज

Samajwadi Party: उन्होने कहा कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां दो बसे टकरा गई। इस घटना में 3 मौतें हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

Anant kumar shukla
Published on: 19 Dec 2022 1:35 PM GMT
Samajwadi Party Akhilesh attack on Yogi government from Kanpur
X

Samajwadi Party Akhilesh attack on Yogi government from Kanpur (Social Media)

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश के सबसे बेहतरीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण दुर्घटनाओं के संकट को देखते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था न किया जाना बेहद दुःखद है। आज प्रदेश में कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें कई लोगों की मौंते हुई तथा कई घायल हुए है। ये सभी घटनाएं भाजपा सरकार की अनदेखी का कारण है।

उन्होने कहा कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां दो बसे टकरा गई। इस घटना में 3 मौतें हो गई और 20 लोग घायल हो गए। अखिलेश यादव ने इन दुर्घटनाओं में मृतक आश्रितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा रफ्तार नियंत्रित रखने का भी सुझाव दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय लोग जो हादसों के शिकार हुए हैं उन्हे हर संभव मदद करने का वादा किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल रिस्पांस सिस्टम के लिए नए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस डायल 108 एम्बूलेंस सेवा शुरू की थी। उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था हो इसके लिए यूपी डायल 100 पुलिस व्यवस्था की थी जिसे भाजपा सरकार ने डायल 100 को 102 बनाकर कर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।

बता दें कि आज अखिलेश यादव अखिलेश यादव कानपुर दौरे पर हैं। इसी दौरे के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव सभी जिला मुख्यालयों का दौरा करेंगे। इस दौरे की शुरुआत आज शुरू हो गयी है। जहां पर अखिलेश यादव ने योगी राज पर भड़कते हुए कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पुलिस राज चाहती है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। पुलिस जनता की मदद के लिए होती है। लेकिन इस सरकार ने पुलिस में कुछ लोगों को इतनी आजादी दे रखी है कि वे लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर रहे हैं। इसके बाद 22 तारीख को झांसी दौरे का प्रोग्राम है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story