×

अखिलेश ने सपा छात्र नेताओं की गिरफ्तारी व पुलिस बर्बरता की निंदा की

राम केवी
Published on: 26 Dec 2019 2:41 PM
अखिलेश ने सपा छात्र नेताओं की गिरफ्तारी व पुलिस बर्बरता की निंदा की
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा लागू सीएए के विरोध में उतरे छात्र नेताओं की गिरफ्तारी, उनपर फर्जी मुकदमें लादने तथा उत्पीड़न की कार्यवाहियों के प्रति आक्रोश प्रकट करने के लिए समाजवादी छात्रसभा के नेता आज अम्बेडकर प्रतिमा स्थल, हजरतगंज, लखनऊ में धरने पर बैठे। पुलिस ने बेरहमी से युवा नेताओं को उठाया और उन्हें हिरासत में लेकर ईकोगार्डन पर ले गये। भाजपा सरकार का आचरण अलोकतांत्रिकारी एवं दमनपूर्ण है। सरकार का कृत्य घोर निंदनीय है।

इसे भी पढ़ें

फीता काटने वाली सरकार का पत्ता काट देगी जनता: अखिलेश यादव

इस प्रदर्शन में कई युवा घायल हो गए। पूजा शुक्ला को गम्भीर चोट लगी। प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह देव, अतुल प्रधान, बृजेश यादव, डा राम करन निर्मल, अरविन्द गिरि, अवधेश वर्मा, प्रदीप सिंह पुन्नू, सम्राट विकास, महेन्द्र कुमार, जयसिंह प्रताप यादव, बृजेश यादव, विनीत कुशवाहा, आशू शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव दीपू, माधुर्य सिंह मधुर, राबिन यादव, आदर्श सिंह राजपूत, करूणेश द्विवेदी केडी, रोहित यादव, दिलीप सिंह कृष्णा, त्रिभुवन यादव, शैलेश रिंकू, दीपक, रवि प्रकाश, अवनीश यादव, संजय सविता विद्यार्थी, ओम सिंह, अन्नू यादव, आदर्श श्रीवास्तव, धीरज यादव आदि शामिल रहे।

अखिलेश यादव ने लोकसभा क्षेत्र भदोही के वर्ष 2009 के पूर्व प्रत्याशी डा. छोटेलाल बिन्द (उम्र लगभग 85) तथा खेकड़ा जिला बागपत के पूर्व विधायक रिछपाल सिंह बंसल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

राम केवी

राम केवी

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!