×

अखिलेश का बड़ा एलान: उन्नाव रेप पीडिता के परिजनों को दी बड़ी राहत

प्रियंका गांधी के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी मंगलवार को पीड़िता के घर हसनगंज के सेखपुर पीडिता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे, और पीडिता के परिवार को 5 लाख की मदद दी और परिवार को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।

Shivakant Shukla
Published on: 24 Dec 2019 10:27 AM GMT
अखिलेश का बड़ा एलान: उन्नाव रेप पीडिता के परिजनों को दी बड़ी राहत
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमानत पर छूटे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़ित लड़की को जला दिया था। राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से नेताओं द्वारा परिजनों से मिलने का सिलसिला चल रहा है। एक एक करके सभी नेता परिजनों से मुलाकात करने जा रहे हैं।

अखिलेश ने दी 5 लाख की मदद

प्रियंका गांधी के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी मंगलवार को पीड़िता के घर हसनगंज के सेखपुर पीडिता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे, और पीडिता के परिवार को 5 लाख की मदद दी और परिवार को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।

पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई: प्रियंका गांधी

बीते 7 दिसंबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पीड़िता के परिवार से मुलाक़ात की थी। उन्होंने भी पीड़िता की मौत को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साल से पूरे परिवार को धमकाया गया है। पीड़िता के परिवार पर अत्याचार किया गया। पीड़िता के परिवार की लड़की को स्कूल छुड़ाने की धमकी भी मिली थी।

ये भी पढ़ें—बीजेपी को करारा झटका, झारखंड में हार के बाद अब होगा ये बड़ा नुकसान…

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मामले पर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।

क्या है पूरा मामला?

रेप पीडिता युवती को उसी के गांव के आरोपी शिवम ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया था। उसने दुष्कर्म के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और मानसिक तौर पर यातनाएं दीं। परेशान होकर लड़की अपनी बुआ के घर रायबरेली चली गई। शिवम ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और हथियारों के दम पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

ये भी पढ़ें—उन्नाव गैंगरेप केस: दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा का आज ऐलान

इसके बाद 5 मार्च, 2018 को परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के दो आरोपियों शिवम और शुभम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों 3 दिसंबर को जमानत पर बाहर आए तो लड़की को जला दिया। इस मामले में पुलिस ने शिवम, उसके पिता रामकिशोर, शुभम, हरिशंकर और उमेश बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई हो रही है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story