×

किसान संवाद में बोले अखिलेश, नया कृषि सुधार कानून किसानों के साथ बड़ा धोखा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। किसानों ने जब उन्हें अपनी समस्याएं बताईं तो सपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार का नया कृषि सुधार कानून किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा है।

Newstrack
Published on: 30 Nov 2020 2:48 PM GMT
किसान संवाद में बोले अखिलेश, नया कृषि सुधार कानून किसानों के साथ बड़ा धोखा
X
किसान संवाद में अखिलेश ने कृषि सुधार कानूनों को बताया धोखा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। किसानों ने जब उन्हें अपनी समस्याएं बताईं तो सपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार का नया कृषि सुधार कानून किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

किसान खुशहाल नहीं तो देश तरककी नहीं कर सकता...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को हमीरपुर के राठ विधानसभा क्षेत्र के मुस्करा गांव के किसानों के साथ ‘किसान संवाद‘ कार्यक्रम के तहत बातचीत की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान अगर खुशहाल नहीं है तो देश तरककी नहीं कर सकता है। खाद्य की आपूर्ति कर किसानों ने कोविड-19 के संक्रमण काल में काफी मदद की। लेकिन भाजपा राज में किसान दु:खी हैं। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। नोटबंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली है। किसान को न तो मक्का, धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और नहीं उसकी आय दुगनी हुई। समाजवादी पार्टी ने जो मंडिया बनवाई उन्हें भी समाप्त कर दिया। किसान कहां जाए?

ये भी पढ़ें: बलरामपुर: पत्रकार राकेश हत्याकांड का खुलासा, सेनेटाइजर डाल कर जलाया था जिंदा

किसानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कृषि सुधार सम्बंधी कानून धोखा है। भाजपा ने भारत की बदनामी कराई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस किसान विरोधी सरकार को हटाएंगे। लाकडाउन में 90 मजदूरों के मरने पर समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रूपए की मदद की। बुन्देलखण्ड का किसान गरीब है। महोबा में किसानों की आत्महत्या के मामले की जांच कराई गई थी।

खेत बचाना मुश्किल...

ग्राम कुल्हडा के जगमोहन राजपूत ने कहा कि किसान आवारा, पशुओं से परेशान हैं। खेत बचाना मुश्किल है। मुस्करा गांव के अली बख्श मंसूरी ने बताया कि नहर में पानी नहीं है। इसी गांव के राम विलास शुक्ला दद्दा ने कहा कि माइनर में पानी नहीं है। सिंचाई नहीं हो रही है। ग्राम इटालिया बाजार के राजनारायण लोधी ने कहा कि बीज, खाद, डीजल सब मंहगी है। खाद की एक हजार की बोरी दो हजार में हो गई है। बिजली के कटौती से पलेवा नहीं हो पा रही है। बिजली का मनमाना बिल आ रहा है।

ये भी पढ़ें: सस्ते आलू-प्याज के दावे बेमानी, जमाखोरों के आगे बेबस योगी सरकार: अजय कुमार

ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियर मोहम्मद परवेज ने सत्यपाल यादव निवर्तमान ब्लाक प्रमुख, सूर्यप्रकाश द्विवेदी उर्फ गुड्डू महाराज, आमिर एहसान, नासिरउद्दीन, एडवोकेट लोधी, शैलेन्द्र, मनीष द्विवेदी, धर्मेन्द्र राजपूत, धर्मदास अहिरवार, रईस मंसूरी, तौफीक सौदागर के सहयोग से किया। इसमें क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

अखिलेश तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story