×

Akhilesh in UP Police HQ: अखिलेश यादव का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा चाय नहीं आप जहर पिला देंगे, देंखे वीडियो

Akhilesh Yadav on UP Police: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर बड़ी आरोप लगाया। उन्होंने कहा चाय बाहर से मंगाएंगे या मैं.....

Network
Newstrack Network
Published on: 8 Jan 2023 12:47 PM IST (Updated on: 8 Jan 2023 2:04 PM IST)
X

Akhilesh Yadav allegation on UP police (Video: Social Media) 

Akhilesh Yadav in Police Headquarter: अखिलेश यादव रविवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचे। पुलिस कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चाय पीने की बात कही तो पुलिस पर बड़ा आरोप लगा दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि हम बाहर की चाय पिएंगे। आपकी चाय नहीं पिएंगे क्योंकि आप जहर भी पिला सकते हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे।

राजधानी लखनऊ में इन दिनों जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेकिन रविवार सुबह की घटना ने सूबे की सियासत में गरमी पैदा कर दी है। आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने सपा के कार्यकर्ता और ट्विटर टीम के मेंबर मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य विपक्षी दल ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश के पहुंचने की जानकारी जैसे ही ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया को हुई। वह तत्काल मुख्यालय पहुंचे।

बताया जा रहा है कि यहां उन्होंने सपा सुप्रीमो को चाय ऑफर किया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। अखिलेश ने कहा – हम यहां की चाय नहीं पीएंगे, बाहर की चाय पीएंगे। हम यहां की चाय नहीं पी सकते हैं, जहर दे दोगे तब, हमें भरोसा नहीं है। सच में भरोसा नहीं है। आप अपनी चाय पीजिए। हम अपनी चाय पीएंगे। इतना कहते हुए उन्होंने अपने एक कार्यकर्ता से बाहर से चाय लाने को कहा।

मनीष के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

सपा के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष अग्रवाल के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा की महिला नेता ऋचा राजपूत की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था, सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जान से मारने और रेप की धमकी दी जा रही है। मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार किया।

ऋचा ने अखिलेश पर साधा निशाना

रविवार सुबह अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय जाने को लेकर ऋचा राजपूत ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अखिलेश यादव भाई के चुनाव प्रचार में नहीं गए, आज तक किसी गरीब महिला या कार्यकता के लिए पुलिस मुख्यालय नही पहुंचे, आज घर से बाहर इसके लिए निकले है क्योंकि जगन सिर्फ प्यादा है गालीबाजी का असली खेल खुद अखिलेश यादव कर रहे थे।




Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story