×

Barabanki: अखिलेश यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप घर पहुंच दी श्रद्धांजलि, बड़े भाई का हुआ था निधन

Barabanki News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव वीरवार (27 अक्टूबर 2022) को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह को श्रद्धांजिल अर्पित करने गए।

Sarfaraz Warsi
Published on: 27 Oct 2022 7:35 AM GMT (Updated on: 27 Oct 2022 7:50 AM GMT)
X

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

Barabanki News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज यानी गुरुवार (27 अक्टूबर 2022) को बाराबंकी पहुंचे। अखिलेश यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप (Arvind Singh Gope) के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देने आए थे। बाराबंकी में अखिलेश यादव ने अशोक कुमार सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बता दें, अशोक कुमार सिंह का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पूर्व मंत्री के घर श्रद्धांजलि देने वाले सपा नेताओं की लाइन लगी हुई है।

आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह को मंगलवार रात को बाराबंकी स्थित सिविल लाइन आवास पर रात के करीब 1 बजकर 30 मिनट पर हार्ट अटैक पड़ा था। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपनी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अशोक कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बता दें, अशोक सिंह वर्ष 2015 में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। अरविंद सिंह गोप ने उनके निधन पर कहा कि, भाई अशोक सिंह ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वह जीत हार को समान मानकर जनता की सेवा को ही स्थान देने की बात कहते थे। हर कदम पर उनका समर्थन मिला। परिवार की जिम्मेदारी भी वह बखूबी निभाते रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में त्रिशूल सेवा संस्थान के जरिए कई निर्धन परिवार की बेटियों का विवाह कराया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story