×

अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा- अब तो आंकड़े भी नहीं आ रहे कितने किसानों ने की आत्महत्या

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को यहां प्रेस कांफ्रेस करके बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा किसान हित में बहुत बात रखती है, सदन में कहा गया है कि नीतियों से किसान खुशहाल होगा लेकिन असल में मझोले और छोटे किसान आज परेशान है। 50 लाख किसानों ने खेती छोड़ मजदूरी शुरू कर दिया है।

Aditya Mishra
Published on: 30 Dec 2018 1:35 PM IST
अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा- अब तो आंकड़े भी नहीं आ रहे कितने किसानों ने की आत्महत्या
X

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को यहां प्रेस कांफ्रेस करके बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा किसान हित में बहुत बात रखती है, सदन में कहा गया है कि नीतियों से किसान खुशहाल होगा लेकिन असल में मझोले और छोटे किसान आज परेशान है। 50 लाख किसानों ने खेती छोड़ मजदूरी शुरू कर दिया है। अब तो आकंड़े भी नही आ रहे है कि कितने किसानों ने आत्महत्या की है।

ये भी पढ़ें...BJP अपनी विफलता छुपाने के लिए उठा रही है अयोध्या का मुद्दा- अखिलेश यादव

श्री यादव ने आगे कहा कि दलितों पिछड़ों को जो भरोसा दिलाने कोशिश थी वो 5 सालों में भी पूरी नहीं हुई। भाजपा सरकार धोखेबाज़ और झूठी सरकार है। 2014 में सबसे पहले भूमि अधिग्रहण नियम को बदलने कोशिश इसलिए की गई थी ताकि किसानों की ज़मीन छीन कर बड़े उद्योगपतियों को दी जा सके।

2019 में अगर ये लोग सत्ता में आये तो सबसे यही क़ानून लायेंगे। देश के अंदर आज चीन का 4 लाख करोड़ का सामान बिक रहा है। बाहर का सामान पीछे के रास्ते से आ रहा है। बीजेपी के अब तक के कार्यकाल में कोई कारखाना नहीं लगा है। लाखों पुलिस भर्ती का वादा था लेकिन कुछ नही हुआ। आज लाखों युवा वेरोजगार हो गए है।

ये भी पढ़ें...भाजपा सरकार देश की प्रगति में डाल रही है रुकावट: अखिलेश यादव

अखिलेश ने बताया कि उनसे सावित्री बाई फुले मिलीं थी, अपना दुख उन्हें बताया है, साथ ही दलितों के साथ जो व्यवहार हो रहा है उस पर दोनों लोगों ने आपस में चर्चा की।

अखिलेश ने आगे कहा कि 2019 में सपा विधान सभा स्तर पर समाजवादी विकास विज़न सामाजिक न्याय कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। ये कार्यक्रम 7 से 20 जनवरी तक होगा। सावित्री बाई फुले मिलीं थी अपना दुख बताया है आरक्षण छीना गया वो बताया दलितों के साथ जो व्यवहार बताया

[12/30, 1:02 PM] Sharib News: बहुत सारे लोग मिल रहे हैं विधायक भी मिलने आये थे जगदंबिका पाल से मुलाक़ात पर बोले अखिलेश

ये भी पढ़ें...अयोध्या में जो हालात बन रहे हैं उससे पूरे प्रदेश में दहशत है-अखिलेश यादव

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story