×

Akhilesh Yadav बोले तैयार हो जाएं, सड़क से सदन तक होगा संघर्ष

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सदन से सड़क तक सरकार के अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार हो जाएं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 26 March 2022 2:36 PM GMT (Updated on: 26 March 2022 2:38 PM GMT)
Akhilesh Yadav बोले तैयार हो जाएं, सड़क से सदन तक होगा संघर्ष
X

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सदन से सड़क तक सरकार के अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार हो जाएं। भाजपा-आरएसएस (BJP-RSS) की लोकतंत्र में आस्था नहीं है। आरएसएस अधिनायकशाही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जहां जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा वहीं विधानसभा के प्रति भी सरकार को जवाब देना होगा।

हमें विपक्ष के रूप में जनता की आकांक्षा को पूरा करना है। सदन में सरकार को घेरना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav National President of Samajwadi Party) ने आज प्रदेश के मतदाताओं का समाजवादी पार्टी को भारी समर्थन देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम जनभावना के अनुरूप नहीं आये लेकिन उससे निराश न होकर हम विपक्ष में रहकर लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सभी का मुकाबला किया- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सभी का मुकाबला किया। आरएसएस और भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया। आरएसएस भाजपा का राजनैतिक संगठन है। सपा के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। प्रशासन निष्पक्ष नहीं रहा। पोस्टल बैलेट से जीत को हार में बदल दिया गया। लोकतंत्र के साथ छल किया गया। भाजपा गुण्डागर्दी करा रही है। राज्य की जनता परिवर्तन चाहती थी।

यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा (BJP) की सरकार बनते ही महंगाई चरम पर पहुंच गई। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। रोजी-रोजगार है नहीं। नौजवान आत्महत्या कर रहा है। व्यापार चौपट है। बजट में केवल तीन माह के लिए गरीबों की सस्ता राशन देने का प्रावधान है। कानून व्यवस्था नदारत है। मुख्यमंत्री जी को बतौर मोहरा इस्तेमाल किया जा रहा है।

सपा विधायकों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना की

आज पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना की। विधायकों ने उनके प्रति अपने अटूट विश्वास के प्रदर्शन के साथ कहा कि उनके नेतृत्व में वे समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। विधायकों ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव के साथ पूरी निष्ठा से सदन से सड़क तक अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story