×

अखिलेश का सरकार पर हमला, कहा- UP में अव्यवस्था और अराजकता गंभीर संकट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अव्यवस्था और अराजकता के गंभीर संकट से गुजर रहा है।

Ashiki
Published on: 12 Jun 2020 2:48 PM GMT
अखिलेश का सरकार पर हमला, कहा- UP में अव्यवस्था और अराजकता गंभीर संकट
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अव्यवस्था और अराजकता के गंभीर संकट से गुजर रहा है। शासन-प्रशासन में खींचतान और समन्वय की कमी से हालत यह है कि पुलिस बल जनता को धमकाने और वसूली में लग गया है। सभी विरोधी नेताओं को झूठे मुकदमों में भाजपा सरकार फंसाने को अपनी उपलब्धि मानती है।

ये भी पढ़ें: चीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई! 23 हजार ट्विटर अकाउंट डिलीट, ऐसा करते पकड़ाए

न रोजगार मिल रहा है और नहीं पेट भरने को राशन

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार श्रमिकों, किसानों और नौजवानों को सता रही है। लोगों को न रोजगार मिल रहा है और नहीं पेट भरने को राशन। दूसरे प्रदेशों से आए श्रमिक अब अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उनके सामने माया मिली न राम वाली स्थिति है। नौजवानों को रोजगार के आंकड़े दिखाकर भ्रमित किया जा रहा है। उनको अपने भविष्य में अंधेरे के अलावा कुछ और नहीं दिख रहा है। बैंक नए उद्योग लगाने के लिए कर्ज देने में आनाकानी कर रहे हैं।

किसानों की दशा लगातार खराब होती जा रही

उन्होने कहा किसानों के विरूद्ध अपराधिक झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। किसानों की दशा लगातार खराब होती जा रही है। कृषि उपकरण, खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल, बिजली सभी तो मंहगे हैं। उस पर बैंक अपने कर्ज की अदायगी के लिए किसानों और दूसरे कर्जदारों पर दबाव बना रहे हैं। तंगहाली में हर ओर से निराश-परेशान किसान प्रदेश में जान दे रहे हैं। झांसी के मोठ में पाडरी निवासी मूरत सिंह कर्ज से परेशान था। उसने आग लगाकर अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़ें: स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को लिस्ट होगा रिलायंस राइट्स इश्यू शेयर

प्रदेश में किसानों की निरन्तर उपेक्षा हो रही है

अखिलेश यादव ने कहा कि वीवीआईपी क्षेत्र गोरखपुर में गन्ना खरीद की पर्ची न मिलने पर और बकाया भुगतान न होने से परेशान किसान ने भी आत्महत्या की धमकी दी है। उसका कहना है कि भुगतान के बहाने उसे परेशान किया जा रहा है। अगर 14 जून तक भुगतान नहीं हुआ तो 15 जून 2020 को वह गोरखपुर मंदिर के बाहर आत्मदाह कर लेगा। प्रदेश में किसानों की निरन्तर उपेक्षा हो रही है। भाजपा सरकार को उनकी कतई परवाह नही है।

ये भी पढ़ें: रिदम डांस फैक्ट्री एव आर्टिस्ट अड्डा में हुई प्रतियोकिताओं में बने ये विजेता

अखिलेश ने कहा न तो सम्मान सुरक्षित है और नहीं जीवन। उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने का दौर पूरब से लेकर पश्चिम तक जारी है। आज स्थिति इतनी डरावनी हो गई है कि लोकतंत्र ही खतरे में पड़ गया है।

ये भी पढ़ें: बैंक लाया मानसून ऑफर: ग्राहकों को मिलेगा बड़ा डिस्कांउट, खरीदारी पर कैशबैक भी

Ashiki

Ashiki

Next Story