×

जनता का आक्रोश BJP को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही शांत होगा: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता अपनी रोजमर्रा की तकलीफों में ही काफी हद तक उलझी हुई है। उस पर सरकार की निष्क्रियता जले पर नमक का एहसास कराती है।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 4:01 PM GMT
जनता का आक्रोश BJP को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही शांत होगा: अखिलेश
X
जनता का आक्रोश BJP को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही शांत होगा: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता अपनी रोजमर्रा की तकलीफों में ही काफी हद तक उलझी हुई है। उस पर सरकार की निष्क्रियता जले पर नमक का एहसास कराती है। सरकार जिस भाजपा सरकार के खिलाफ जवान और किसान है तब समझना चाहिए कि दम्भी सत्ता के गिने चुने दिन ही शेष रह गए हैं। जनता का आक्रोश सन् 2022 में ईवीएम मशीनों के बटन दबाकर और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही शांत होगा।

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बदहाल बना दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बदहाल बना दिया है। गरीब मध्यवर्गीय जनता मंहगाई और भाजपा कुशासन के बीच पिस रही है। पर्यावरण प्रदूषण के बहाने किसानों को पराली जलाने के अभियोग में जेल का भय सता रहा है। भाजपा किसानों का लगातार उत्पीड़न किसी न किसी बहाने करती रहती है।

ये भी पढ़ें: न्यूजट्रैक पर सबसे पहले पूर्वानुमानः दूसरे चरण में NDA को बढ़त, BJP रहेगी सबसे आगे

दरअसल, भाजपा किसान के विरूद्ध इसलिए रहती है क्योंकि वह जानती है कि किसान उसका वोट बैंक नहीं है। भाजपा किसान के बजाय कारपोरेट घरानों का पोषण करती है। वह किसान की खेती को भी पूंजीघरानों या बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के हाथों में भी सौंपना चाहती है। कृषि विधेयक लाकर भाजपा ने किसान विरोधी अपनी भावना प्रदर्शित कर दी है।

रूला रही मंहगी बिजली

उन्होंने कहा कि इस सबके बावजूद मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के उद्यम प्रदेश बनने का सपना आ रहा है भाजपा सरकार राज्य को उजाड़ कर अब लोगों को गुमराह करने के लिए व्यर्थ ही उछलकूद कर रही हैं। मंहगी बिजली लोगों को रूला रही है। किसान को धान खरीद के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। गन्ना पेराई शुरू हो गई है पर किसान को पिछला बकाया भी नहीं मिला है और न ही नये सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित हुआ।

उन्होंने कहा कि पराली जलाने के आरोप में लगभग हजारों किसानों के खिलाफ मुकदमों की नोटिसें जारी हुई हैं। किसान की पराली के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भाजपा सरकार ने नहीं की। किसान फिर अपनी अगली फसल की बुवाई के लिए खेत कैसे तैयार करे। किसान को समय से खाद नहीं मिल रही है। यूरिया मंहगी है। उसमें भी 5 किलो खाद कम होती है। बिजली संकट अलग है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें कोई रियायत नहीं मिल रही है। तमाम परेशानियों से जूझ रहे किसान कहीं कोई उम्मीद न देखकर अंततः आत्महत्या को मजबूर हो जाता हैं। पराली प्रबंधन की जो बातें है भी वे हवा में की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: दीपावली पर योगी का बड़ा तोहफा, पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर

Newstrack

Newstrack

Next Story